गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
14-Dec-2023 03:11 PM
By First Bihar
PATNA: 24 दिसंबर को जेडीयू की रैली वाराणसी में होने वाली थी। इससे जुड़ी खबर यह निकलकर सामने आ रही है कि अब यह रैली 24 दिसंबर को नहीं होगी। नीतीश की रैली को जगह नहीं मिलने के कारण स्थगित कर दिया गया है। अब अगली तारीख में इस रैली की घोषणा की जाएगी। बिहार के मंत्री श्रवण कुमार ने इस बात की जानकारी दी है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गढ़ वाराणसी में रैली करने वाले थे। 24 दिसंबर को रैली प्रस्तावित थी। इस रैली को सीधे तौर पर लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा था। इसे लेकर बीजेपी लगातार हमलावर थी। बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी सहित कई बीजेपी नेता नीतीश की वाराणसी में प्रस्तावित रैली को लेकर हमलावर नजर आए। वही बीजेपी सांसद रवि किशन ने जेडीयू की इस रैली को लेकर तंज भी कसा था। रविकिशन ने कहा कि था कि "महादेव की नगरी है, आएं. हमने सुना है कि जहां कण-कण में शिव हैं वहां नीतीश कुमार आ रहे हैं. नीतीश कुमार को मैं क्षमा के साथ कहना चाहता हूं क्योंकि बहुत बड़े लीडर हैं वो, आव फरिया ल"
नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए बीजेपी सांसद रविकिशन ने फिर कहा कि "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों के नेता हैं, कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री बनाने वाले नेता हैं, इस देश को पांच ट्रिलियन डॉलर पर ले जाने वाले नेता हैं, उनसे आप लड़ने आ रहे हैं? मैं इतना ही कहना चाहूंगा, आव फरिया ल महादेव की नगरी में... देखल जाई." वहीं इस सवाल पर कि वह और राज्यों में भी जा रहे हैं इस पर कहा, "जहां भी जाना है जाएं. पहले बनारस में प्रधानमंत्री से फरिया लें. यही कहेंगे कि जिंदगी खंड-खंड बा नीतीश बाबू..."