ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / ‘बिना मैदान में आए खुद को पहलवान बताना ठीक नहीं’ वाराणसी में रैली...

‘बिना मैदान में आए खुद को पहलवान बताना ठीक नहीं’ वाराणसी में रैली के लिए जगह नहीं मिलने पर बोले नीतीश के मंत्री

15-Dec-2023 02:09 PM

By First Bihar

PATNA: आगामी 24 दिसंबर को वाराणसी में प्रस्तावित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की रैली स्थगित कर दी गई है। जगह नहीं मिलने के कारण जेडीयू को अपनी रैली स्थगित करनी पड़ी है। रैली के स्थगित होने के बाद इसको लेकर सियासत तेज हो गई है। जेडीयू का आरोप है कि बीजेपी नीतीश के डर से इसलिए यूपी रैली के लिए जगह नहीं दी गई। जेडीयू कोटे के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा है कि बीजेपी बिना मैदान में आए ही खुद को पहलवान घोषित कर रही है, जो ठीक नहीं है।


सीएम नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले मंत्री अशोक चौधरी ने वाराणसी में जेडीयू की रैली स्थगित होने पर कहा कि काफी कम समय में हमलोग को कार्यक्रम करना था। हमलोग कार्यक्रम करना चाहते थे लेकिन जगह नहीं मिलने के कारण रैली को स्थगित करना पड़ा। अब जनवरी के महीने में रैली आयोजित की जाएगी। रैली के लिए यूपी की बीजेपी सरकार द्वारा जगह नहीं दिए जाने पर उन्होंने कहा कि बिना मैदान में आए खुद को पहलवान बताना ठीक नही है। रामगढ़ में जेडीयू की रैली है, जहां-जहां जेडीयू मजबूत होगा वहां हमारे गठबंधन के साथी भी मजबूत होंगे।


वहीं संसद में चूक मामले पर मंत्री ने कहा कि संसद पर आतंकी हमले के बरसी के दिन सुरक्षा में चूक हुई जो चिंता का विषय है। जो लोग सरकार से सवाल पूछ रहे हैं, इसका जवाब गृह मंत्री को देना चाहिए। पार्लियामेंट के एमपी को निकाला गया उससे अच्छा होता कि बैठ कर एक मीटिंग होनी चाहिए थी। पार्लियामेंट किसी एक पार्टी का नहीं बल्कि पूरे देश का है। वहीं पुनौराधाम स्थित मां जानकी की मंदिर का जीर्णोद्धार पर अशोक चौधरी ने कहा कि बीजेपी के लोगों को प्रसन्न होना चाहिए। देश सीताराम से चलता है, सिर्फ राम को याद करना ठीक नहीं। बीजेपी में घटिया मानसिकता के लोग मौजूद हैं।