धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप
18-May-2024 02:39 PM
By DEEPAK RAJ
WEST CHAMPARAN : पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र के रूपही में एनडीए गठबंधन के जदयू उम्मीदवार सुनील कुमार कुशवाहा के पक्ष में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को चुनावी जनसभा को संबोधित किया। सीएम नीतीश ने बिहार में किये गये अपने विकास कार्यो के बारे में बताया। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। कहा कि जाति आधारित गणना का विरोध करने वाले आज पिछड़ों के आरक्षण की बात कर रहे हैं ।
जीविका और महिला आरक्षण का उदाहरण देते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार की योजनाए देश में नजीर बन रही हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा अब हम हर हाल में एनडीए के साथ ही रहेंगे, कहीं नही जायेंगे। उन्होंने लोगों से एनडीए प्रत्याशी सुनील कुमार कुशवाहा के पक्ष में वोट देने की अपील की। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि वर्ष 2005 के पहले बिहार में क्या माहौल था? मुख्यमंत्री ने नीतीश राज की तुलना लालू-राबड़ी के जंगलराज से भी की।
इस दौरान उन्होंने बिहार के जंगलराज की चर्चा करते हुए कहा कि तब शाम तो दूर दिन में भी लोगों का निकलना मुश्किल हो गया था। अपराध चरम सीमा पर था। आज शिक्षा, स्वास्थ्य सहित सभी क्षेत्रों में विकास हो रहा है। लड़कियों की शिक्षा दर बढने से प्रजनन दर में भी कमी आई है। पहले जहां प्रजनन दर 5.9 प्रतिशत था जो अब महिलाओं के शिक्षित होने का बाद प्रजनन दर आज यह 2 प्रतिशत हो गया है। वही बगहा को जिला बनाने की लोगों की मांग पर उन्होंने कहा कि बगहा को पूर्ण रुप से जिला बनाने से पहले यहां बहुत सारा काम करना है, जो योजनाबद्ध तरीके से हो रहा है। समय आने पर बगहा को जिला घोषित किया जाएगा।