ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

वेलेंटाइन डे के दिन बिहार में लगातार 4 मर्डर, अपराधियों ने ताबड़तोड़ 5 लोगों को गोलियों से भूना

14-Feb-2021 09:50 PM

By Niraj Kumar

SAHARSA : आज 14 फ़रवरी है और लोग वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर रहे हैं. लेकिन बिहार में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है. यहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. रविवार को बदमाशों ने राज्य के 4 अलग-अलग जिलों में 4 लोगों की हत्या कर दी. बदमाशों ने एक के बाद एक लगातर 5 लोगों को गोलियों से भून दिया. सहरसा, सुपौल, कटिहार और बगहा में अपराधियों ने 4 लोगों को मौत की नींद सुला दी. 


इस वक्त एक ताजा खबर सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र से सामने आ रही है, जहां कोशी दियारा के चिड़ैया ओपी क्षेत्र में गोलीबारी की घटना हुई है. इस घटना में कुख्यात सुभाष यादव के बेटे मौसम यादव को अपराधियों ने मौत के घाट उतार दिया है. एक अन्य व्यक्ति भी घायल बताया जा रहा है. उसे भी गोली लगने की बात सामने आ रही है. सहरसा लिपि सिंह ने मौसम यादव के मौत की पुष्टि की है.


घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार सलखुआ थाना क्षेत्र के चिड़ैया ओपी क्षेत्र अंतर्गत ताजपुर के समीप रविवार शाम हुई. गोलीबारी में कुख्यात मौसम यादव की मौत गोली लगने से घटनास्थल पर ही हो गई. वहीं इस गोलीबारी में एक अन्य साथी भी जख्मी हो गया. गोलीबारी की घटना की सूचना पर सहरसा पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना पर सहरसा एसपी लिपि सिंह के निर्देश पर चिड़ैया ओपी प्रभारी फहीमउल्लाह पुलिसबलों के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी है.


इसके अलावा अपराधियों ने सुपौल, कटिहार और बगहा में 3 लोगों की हत्या कर दी. इन सभी को बदमाशों ने गोली मारी है.