ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा बिहार में रोडरेज की वारदात, कार चालक को पीट-पीटकर मार डाला; रॉग साइड आने से रोकना पड़ा भारी दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात

Home / news / औरंगाबाद में वज्रपात की चपेट में आने से किसान की गई जान, आरा...

औरंगाबाद में वज्रपात की चपेट में आने से किसान की गई जान, आरा और शेखपुरा में भी एक-एक मौत

26-Jul-2019 08:02 PM

By 7

DESK : सूबे के कई जिलों में वज्रपात का कहर एक बार फिर से टूटा है. नवादा जिले के बाद औरंगाबाद, आरा और शेखपुरा में भी एक-एक लोगों की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हुई है. इन घटनाओं में दो किसान और दो मासूम बच्चों की जान गई है. पूरी घटना औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना इलाके के ईटवा गांव जहां दक्षिण बधार में खेत में काम कर रहे कमलेश महतो (35) की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गई. बताया जा रहा है कि मृतक कमलेश पेशे से किसान था. मृतक के पिता राजाराम महतो ने बताया कि कमलेश खेत में गया था तभी वज्रपात हुई. जिसके कारण वह पूरी तरह झुलस गया. आनन फानन में उसे हसपुरा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सीओ सुमन कुमार ने कहा कि मृतक के परिजनों को सरकार की ओर से 4 लाख मुआवजा दिया जायेगा. वहीं, दूसरी घटना आरा के इमादपुर थाना इलाके के पश्चिमी इंग्लिश गांव की है. जहां ठनका गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई. मृतक की उम्र 14 साल बताई है. मिली जानकारी के मुताबिक बच्चा भैंस चराने गया था तभी ठनका गिरने से उसकी मौत हो गई. हादसे की खबर मिलते ही मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. घर में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. अगली घटना, शेखपुरा जिले के हथियावा आउट पोस्ट की है. जहां नेमदरगंज गांव में आसमानी बिजली गिरने से एक किसान की जान चली गई. बताया जा रहा है कि किसान अपने खेत में काम करने गया था. तभी तेज गड़गड़ाहट के साथ आसमानी बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई.