ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश

वैशाली से बड़ी खबर: पूर्व विधायक के भाई की गोली मारकर हत्या, हथियारबंद अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

27-Jan-2024 05:44 PM

By Vikramjeet

VAISHALI: वैशाली से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। हथियारबंद अपराधियों ने पूर्व विधायक राजकुमार साह के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक की पहचान पूर्व विधायक राजकुमार के साह के भाई मुकेश साह के रूप में हुई है। 


गोली लगने के बाद आनन-फानन में मुकेश साह को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान मुकेश साह की मौत हो गयी। घटना लालगंज के बाईपास सब्जी मंडी की है जहां बेखौफ अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। बताया जाता है कि घायल मुकेश साह पूर्व विधायक राजकुमार साह के भाई हैं और लालगंज की मेयर कंचन साह के भी भाई हैं। 


इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी को भी खंगाल रही है। अपराधियों ने मुकेश साह की हत्या क्यों की इसका पता लगाने में पुलिस जुटी है।


बताया जाता है कि वैशाली के लालगंज थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक के पास पूर्व मुखिया नरेश भगत के ऑफिस पर अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी। पूर्व विधायक राजकुमार साह के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच लालगंज थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। सदर एसडीपीओ पूरे मामले की जांच में जुटे हैं।


मृतक की पहचान लालगंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी मुकेश कुमार साह के रूप में हुई है. मुकेश साह लालगंज के पूर्व विधायक राजकुमार साह के छोटे भाई मुकेश साह थे। अभी वर्तमान में मुकेश साह के बड़े भाई कंचन साह लालगंज नगर परिषद के मेयर हैं। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार अपराधियों ने महाराणा प्रताप चौक के समीप पूर्व मुखिया नरेश भगत के ऑफिस पर मुकेश शाह बैठे थे तभी दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने अंधाधूंध फायरिंग की। मुकेश साह की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान अपराधियों ने 20 राउंड फायरिंग की थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

news image

news image

news image

news image

news image

news image

news image

news image