बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
06-Nov-2024 07:41 PM
By Vikramjeet
VAISHALI: लोक आस्था का महापर्व छठ के मौके पर हाजीपुर में छठ घाटों की साफ-सफाई को लेकर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 01 स्थित इमली घाट पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार और स्थानीय ग्रामीणों के साथ नोंक-झोंक हुई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में कल मंगलवार की बताई जा रही है। वीडियो में स्थानीय ग्रामीण घाट की साफ सफाई कराने की बात कह रहे हैं। उनकी बातें सुनकर साहब गुस्से हो गए और कहने लगे कि बेहूदा की तरह बातें मत करों। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर परिषद के वार्ड संख्या एक स्थित इमली घाट के पास नगर परिषद प्रशासन ने ढ़ाब में जमा पानी में ही छठ घाट बना दिया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि गड्ढे में बाढ़ का पानी जमा जमा होने के कारण काफी दुर्गंध आ रही है। वहीं घाट के पास ही पशु का मृत शव पड़े होने के कारण व्रतियों को अर्ध देने में काफी परेशानी होगी। लोगों ने बताया कि पानी सड़ने के कारण उसमें काफी कीड़ें पड़े है। लोगों ने इसकी शिकायत कार्यपालक पदाधिकारी से की थी।
जिसके बाद स्थिति का जायजा लेने घाट पर पहुंचे कार्यपालक पदाधिकारी ने उसी गड्ढे में पर्व करने के लिए कहने पर लोग आक्रोशित हो गए तथा नोंक-झोंक हो गयी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि छठ घाट जाने वाली मार्ग की स्थिति भी काफी बदतर है। जर्जर सड़क से छठ घाट जाने में व्रतियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसके लिए नगर परिषद प्रशासन की ओर से कोई व्यवस्था नहीं करायी गयी है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत सभापति संगीता कुमारी से की है।