ब्रेकिंग न्यूज़

NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा

Home / news / बिहार : जीत के बाद मुखिया समर्थकों ने जमकर मचाया उत्पात, इलाके में...

बिहार : जीत के बाद मुखिया समर्थकों ने जमकर मचाया उत्पात, इलाके में दहशत का माहौल

11-Dec-2021 01:20 PM

VAISHALI : खबर वैशाली के सदर अनुमंडल अंतर्गत पटेढ़ी बेलसर से है जहां सोरहथा गांव में चुनावी रंजिश को लेकर जमकर उपद्रव हुआ है. इस दौरान उपद्रवी तत्वों ने फायरिंग और जमकर पत्थरबाजी की है. जिसके चलते अफरा तफरी मच गई. उपद्रवी तत्वों पर आरोप है कि घरों में घुसकर तोड़फोड़ भी की गई और घरवालों के साथ बदसलूकी भी की गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची और उपद्रवी तत्वों को खदेड़ा। तनाव को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती भी की गई है.


तकरीबन आधा दर्जन थाने की पुलिस मौके पर तैनात हैं और उपद्रवी तत्वों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाई जा रही है. इस दौरान उपद्रवी तत्वों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने लाठियां भी भांजी है. मौके पर कई खोखे जमीन पर पड़े हुए पाए गए. वहीं पथराव के बाद पूरा इलाका दहशत में है. जिसके बाद भारी संख्या में लोगों की भीड़ देखी जा रही है. दरअसल यह पूरा मामला पंचायत चुनाव के मुखिया की जीत को लेकर है. सोरहथा पंचायत के मुखिया पद पर वीरेंद्र राय की जीत हुई है.


वहीं उनके प्रतिद्वंदी इंदु देवी हार गई है. आरोप है कि चुनाव में जीत के बाद वीरेंद्र राय और उसके समर्थकों के द्वारा जमकर बवाल काटा गया और इंदु देवी के समर्थकों के साथ मारपीट की गई. इस मारपीट और पत्थरबाजी की घटना में कई लोग घायल हुए हैं जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इधर पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू करने में लगी है. इंदु देवी के समर्थकों का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही की वजह से हंगामा हुआ है. वहीं पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है और जो लोग भी इसमें दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. लेकिन तनाव बरकरार है.