ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ

Home / news / वैशाली में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने कई लोगों को रौंदा, 8...

वैशाली में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने कई लोगों को रौंदा, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

20-Nov-2022 09:43 PM

By Vikramjeet

HAJIPUR: इस वक्त की बड़ी खबर वैशाली से आ रही है, जहां एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां अनियंत्रित ट्रक ने कई लोगों को रौंद डाला है। हादसे में 8 लोगों मौत की खबर सामने आ रही है जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। घटना देसरी थाना क्षेत्र की है।


दरअसल, महनार-हाजीपुर मुख्य मार्ग पर देसरी थाना क्षेत्र के नयागांव टोला के पास दर्जनों लोग रविवार की रात सड़क के किनारे पूजा कर रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही ट्रक ने उन्हें रौंद डाला। हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। इस घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई है।


हादसे के बाद अनियंत्रित ट्रक पीपल के पेड़ से टकरा गया।लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते गी मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे हैं। भारी अफरा-तफरी के बीच राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। अभी भी ट्रक के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।


news image


news image


news image