बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत महनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1500 लीटर देसी शराब नष्ट, अवैध भट्ठियां भी ध्वस्त Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका
20-Oct-2019 08:54 PM
VAISHALI : गोरखपुर-हटिया एक्सप्रेस लगभग एक घंटे तक एक ही स्टेशन पर खड़ी रही. दरअसल वैशाली के भगवानपुर ट्रैक पर सैकड़ों ग्रामीण प्रदर्शन कर रहे थे. इस दौरान दर्जनों लोग अचानक से ट्रेन की पटरी पर सो गए. प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान हंगामा किया और रेलवे प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबजी की. जिसके कारण हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रूट पर लगभग एक घंटे तक परिचालन ठप रहा.
घटना भगवानपुर लाइन पर रतनपुरा की है. जहां एक साथ सैकड़ों प्रदर्शनकारी रेलवे ट्रैक पर उतर आये. दरअसल पूरा मामला एक वटवृक्ष से जुड़ा हुआ है. जिसे ग्रामीण सालों से मां भवानी के रूप में पूजते आ रहे हैं. लेकिन रेलवे उसे ट्रैक दोहरीकरण के लिए काटने के प्रयास में है. रेलवे की ओर से पेड़ की डाली काटने की सूचना मिलते ही ग्रामीण भड़क उठे. पुरुषों के साथ-साथ दर्जनों महिलाएं प्रदर्शन करने लगी.
प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण ट्रक पर लेट गए. गांव के मुखिया गौरी शंकर पांडे का कहना है कि इस वटवृक्ष को सदियों से मां भवानी के रूप में लोग पूजते आ रहे हैं. रेलवे प्रशासन की ओर से मनमानी की जा रही है.