ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
04-Jan-2023 09:30 PM
By Vikramjeet
VAISHALI: वैशाली में एक युवक की तबीयत अचानक बिगड़ गयी। फिलहाल उसका इलाज वैशाली के प्राइवेट नर्सिंग होम में जारी है। बताया जाता है कि रजनीश मुजफ्फरपुर में रहकर पढ़ाई कर रहा था। स्कूल और कोचिंग बंद होने के कारण वह अपने घर वैशाली आया हुआ था। जहां अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसने शराब पार्टी की थी। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।
हालत बिगड़ता देख परिजन उसे महुआ अनुमंडलीय अस्पताल ले गये जहां डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत देख हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टर ने सरकारी पुर्जे पर अल्कोहल प्वाइजनिंग सस्पेक्टेड लिखा और सदर अस्पताल रेफर कर दिया। आनन-फानन में रजनीश के पिता डॉ. महेश दास उसे लेकर हाजीपुर सदर अस्पताल गये।
वहां भी डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अल्कोहल सस्पेक्टेड पॉइजनिंग लिखकर पटना रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजन रजनीश की हालत को देख परेशान हो गये। उसे वैशाली के एक नर्सिंग होम में एडमिट कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। रजनीश नशे की हालत में इतना धुत्त था की उसने अपने हाथ को भी कई जगह ब्लेड से काटने का प्रयास किया। अस्पताल की बेड में रजनीश के हाथ-पैर को बांध कर रखा गया है ताकि वो खुद को नुकसान ना पहुंचाए। शराबबंदी वाले बिहार के वैशाली जिले में लगातार शराब पीकर बीमार पड़ने की शिकायतें मिल रही है। रजनीश के मां-पिता उसकी हालत को देखकर काफी परेशान हैं।
रजनीश के पिता डॉक्टर महेश दास गौरौल थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। उनका कहना है कि बेटे ने शराब पी रखी थी। अत्यधिक शराब पीने के कारण उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी और वह बेहोश हो गया। आनन-फानन में एम्बुलेंस के माध्यम से उसे महुआ अनुमंडलीय अस्पताल ले गये। महेश दास का आरोप है कि महुआ अनुमंडलीय अस्पताल के डॉक्टरों ने उनके बेटे का इलाज नहीं किया। उसे हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जब वे उसे लेकर हाजीपुर सदर अस्पताल गये तो वहां भी किसी ने नहीं छुआ। थक हारकर उन्होंने वैशाली के एक निजी अस्पताल में बेटे को भर्ती कराया। जहां उसका इलाज जारी है।






