ब्रेकिंग न्यूज़

अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन

Home / news / वैक्सीनेशन में भारी लापरवाही: बेगूसराय में युवक को दो सेकेंड में दो दफे...

वैक्सीनेशन में भारी लापरवाही: बेगूसराय में युवक को दो सेकेंड में दो दफे लगा दिया टीका, हालत बिगड़ी

06-Aug-2021 08:00 PM

BEGUSARAI: बिहार के बेगूसराय में कोरोना वैक्सीनेशन में भारी लापरवाही का मामला सामने आया है. सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर टीका लगाने गये युवक को दो सेकेंड में दो दफे वैक्सीन दे दिया गया. इसके बाद युवक की तबीयत बिगड़ गयी है. ये लापरवाही खतरनाक है लेकिन किसी स्वास्थ्यकर्मी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गयी है.


स्वास्थ्यकर्मी की भारी लापरवाही

वाकया बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड के चंदौर का है. चंदौर में सरकारी सेंटर पर कोरोना का टीका लेने गये युवक मो. साबिर के साथ ये वाकया हुआ. दरअसल सरकार ने चंदौर गांव में वैक्सीनेशन के लिए कैम्प लगाया है. उस इलाके के लोगों को वहां वैक्सीन दिया जा रहा है. चंदौर का ही रहने वाला मो. साबिर गुरूवार को सरकारी टीकाकरण केंद्र में वैक्सीन लेने गया तो भारी आफत में फंस गया.


मो. साबिर के परिजनों ने बताया कि सेंटर पर उसे वैक्सीन दे दिया गया था. इसी बीच वहां बडी संख्या में लोग वैक्सीन लेने के लिए आ गये. बडी संख्या में लोगों के एक साथ आने के कारण अफरातफरी का माहौल हो गया. भगदड़ की स्थिति देख मो. साबिर टीका लेने के बाद वहां से निकलने लगा. लेकिन तभी एक स्वास्थ्यकर्मी ने उसे पकड़ा औऱ फिर से वैक्सीन का डोज दे दिया. दो सेकेंड के भीतर उसे दो दफे कोरोना का वैक्सीन दे दिया गया. 


युवक की तबीयत बिगड़ी

मो. साबिर के परिजन कह रहे हैं कि वह जब तक स्वास्थ्यकर्मी को ये बताया कि उसे वैक्सीन दे दिया गया है तब तक उसे दूसरी दफे भी वैक्सीन दे दिया गया. एक साथ वैक्सीन का दो डोज लेने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गयी है. परिजनों ने उसे बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. मो. साबिर ने बताया कि दो दफे वैक्सीन लेने के बाद उसे चक्कर आ रहा है औऱ बहुत बेचैनी हो रही है. लेकिन सदर अस्पताल के डॉक्टर नोटिस लेने को तैयार नहीं हैं. उसके इलाज की अलग से कोई व्यवस्था नहीं की गयी है.