ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / उत्तरकाशी में राहत सामग्री ले जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, तीन लोगों की मौत

उत्तरकाशी में राहत सामग्री ले जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, तीन लोगों की मौत

21-Aug-2019 02:03 PM

By 13

DESK: उत्तरकाशी के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्य में लगा एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है. हादसे में हेलिकॉप्टर में सवार सभी तीन लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि राहत सामग्री लेकर जा रहा हेलिकॉप्टर बिजली के तारों में उलझने के बाद क्रैश हो गया. हेलिकॉप्टर उत्तरकाशी जिले में मोरी से मोल्दी जा रहा था. अधिकारियों ने बताया कि हेलिकॉप्टर से पीने का पानी और खाने के पैकेट्स बाढ़ प्रभावित इलाकों में भेजे गए थे. सुबह हेलिकॉप्टर राहत सामग्री लेकर देहरादून से उत्तरकाशी के मोरी के लिए निकला. इस दौरान वह बिजली के तारों में फंस गया और क्रैश हो गया. आपको बता दें कि बाढ़ और भूस्खलन के कारण उत्तराखंड में भारी नुकसान हुआ है. आठ जिलों में त्राहिमाम है. कई जगह बादल फटने के बाद कोहराम मचा हुआ है तो कई जगह भूस्खलन से पहाड़ टूटकर सड़कों पर गिर रहे हैं. उत्तरकाशी के मोरी क्षेत्र में रविवार को बादल फट गया था. इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई.