Patna Metro : होली बाद शुरू होगा इन दो स्टेशनों के बीच सफर, इस महीने के अंतिम सप्ताह तक जांच के लिए दिल्ली से आएगी टीम rape murder news : बिहार में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी, खून से लथपथ मिली लाश; ग्रामीणों में आक्रोश Nursing admission scam : "ससुराल में रहो, पढ़-लिखकर क्या करोगी?" नर्सिंग एडमिशन के नाम पर 70 हजार की ठगी, मास्टरमाइंड गिरफ्तार; जानिए फिर भी क्यों पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News : बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव, ई-रिक्शा चालक और डिलीवरी बॉय को मारा चाकू, लूट की घटना को दिया अंजाम Panchayat Secretary Scam : बिहार पंचायत सचिव का बड़ा कारनामा, डकार गए 1 करोड़ से अधिक की सरकारी राशि; FIR दर्ज Bihar expressway : बिहार के इस जिले से गुजरेंगे तीन बड़े एक्सप्रेसवे, रेल कनेक्टिविटी से मिलेगा आर्थिक बल Bihar new rail line : बिहार के इस क्षेत्र को मिलेगी नई रेल लाइन, जल्द धरातल पर उतरेगा बड़ा प्रोजेक्ट Bihar cyber crime : बिहार में साइबर अपराध पर सख्ती, बनेगी मल्टी-डिपार्टमेंट स्पेशल टीम Bihar education department : बिहार शिक्षा विभाग की बड़ी पहल: शिक्षकों की शिकायतें होंगी चुटकियों में हल, यह सुविधा भी पूरी तरह डिजिटल Patna municipal corporation : पटना में रोशनी और पानी पर बड़ा फैसला, इन चीजों को मिली मंजूरी; अब दिखेगा बदला -बदला नजारा
18-Oct-2021 03:23 PM
DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. कोर्ट में सरेआम एक आरोपी ने वकील की गोली मारकर हत्या कर दी है. हत्या करने के बाद आरोपी बंदूक वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया. इस घटना के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया. तुरंत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची और मृत वकील के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
घटना उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर की है. यहां थाना सदर बाजार स्थित तीसरी मंजिल में बने ACJM ऑफिस में आरोपी ने वकील को पीछे से सिर में गोली मार दी. मृतक की पहचान 60 वर्षीय भूपेंद्र सिंह के रूप में की गई है.
बताया जा रहा है कि जिस समय यह वारदात हुई उस वक्त ऑफिस में कोई मौजूद नहीं था, इसलिए काफी देर तक किसी को पता नहीं चल सका. बाद में एक क्लर्क वहां पहुंचा, तो भूपेंद्र सिंह को जमीन पर पड़े हुए थे और उनके सिर से खून निकल रहा था. सूचना मिलते ही SP एस आनंद, DM इंद्र विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे. पुलिस अब कोर्ट के CCTV फुटेज खंगाल रही है.
मामले पर पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज से स्पष्ट हो सकेगा कि सुरक्षा व्यवस्था में चूक कहां हुई. इससे यह भी पता चल सकेगा कि आरोपी बाहर का है या कोर्ट परिसर का ही है. उसका कितने दिनों से यहां आना जाना था, इसकी भी जांच की जा रही है.