ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar police : बिहार के इस जिले में दो SHO हुए सस्पेंड, SSP कांतेश कुमार मिश्रा की बड़ी कार्रवाई; लापरवाही पर गिरी गाज Bihar River: विजय सिन्हा के दावों की खुली पोल ! ट्रकों से नहीं हाईवा से धड़ल्ले से हो रहा अवैध बालू खनन; DM ने जांच का दिया आदेश Bihar Police : वर्दी का सपना होगा पूरा! बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 का सुनहरा मौका, जानें आवेदन की आखिरी तारीख Bihar Budget Session 2026 : विधानसभा में आज बजट पर बोलेंगे तेजस्वी यादव, NEET छात्रा मौत को लेकर कानून व्यवस्था पर विपक्ष उठाएगा सवाल Bihar Cabinet Meeting : Bihar Cabinet Meeting: आज होगी सीएम नीतीश की अहम कैबिनेट बैठक, सदन की कार्यवाही के बाद बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर Bihar Vigilance : हिरासत में लिए गए ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर, घर से मिली मिली अकूत संपत्ति Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा

उत्तर प्रदेश से आये राज्यपाल ने पहला कुलपति भी UP से ही ढ़ूढ़ा, गोरखपुर के राजेंद्र प्रसाद बने मगध विश्वविद्यालय के VC

उत्तर प्रदेश से आये राज्यपाल ने पहला कुलपति भी UP से ही ढ़ूढ़ा, गोरखपुर के राजेंद्र प्रसाद बने मगध विश्वविद्यालय के VC

26-Sep-2019 08:57 PM

PATNA : मगध विश्वविद्यालय के कुलपति के पद पर नियुक्ति के लिए सरकारी तंत्र को बिहार में कोई योग्य उम्मीदवार नहीं मिला. इसे संयोग कहें या कुछ और. उत्तर प्रदेश से आये राज्यपाल ने अपने हाथों कुलपति की पहली नियुक्ति उत्तर प्रदेश के ही शिक्षक की ही की. तकरीबन एक साल से खाली पड़े मगध विश्वविद्यालय के कुलपित पद पर उत्तर प्रदेश के प्रो राजेंद्र प्रसाद को कुलपति बनाया गया है. 

कौन हैं प्रो राजेंद्र प्रसाद
प्रो राजेंद्र प्रसाद दीनदयाल यूनवर्सिटी गोरखपुर में रक्षा अध्ययन विभाग के शिक्षक रहे हैं. 2014 में उत्तर प्रदेश की सरकार ने उन्हें उस यूनिवर्सिटी का कुलपति भी बनाया था. उसके बाद प्रो राजेंद्र प्रसाद को 2016 में इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय का कुलपति बनाया. फिलहाल ये विश्वविद्यालय प्रो राजेंद्र सिंह रज्जू भय्या यूनिवर्सिटी के नाम से जाना जाता है. प्रो राजेंद्र प्रसाद इस विश्वविद्यालय के पहले कुलपति रहे हैं.

तकरीबन एक साल से खाली पड़ा था MU के VC का पद
पिछले साल दिसंबर में ही तत्कालीन राज्यपाल लालजी टंडन ने मगध विश्वविद्यालय के कुलपति कमर अहसन को इस्तीफा देने को कहा था. कमर हसन के इस्तीफे के बाद विश्वविद्यालय का प्रभार प्रति कुलपति कार्यानंद पासवान को दिया गया था. इस साल मई में प्रति कुलपति को भी इस्तीफा देने को कह दिया गया था. इसके बाद से विश्वविद्यालय अतिरिक्त प्रभार में चल रहा था. 

8 महीने  से चल रही थी कुलपति नियुक्ति की प्रक्रिया
मगध विवि के कुलपति पद की नियुक्ति प्रक्रिया 8 महीने से चल रही थी. कुलपति पद पर नियुक्ति के लिए पहली दफे 15 फरवरी 2019 तक आवेदन मांगे गए थे. 100 से अधिक आवेदन राजभवन के पास आये. उन्हें शार्टलिस्ट करने के बाद चुनिंदा लोगों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया, लेकिन सर्च कमेटी को कोई दावेदार पसंद नहीं आया लिहाजा किसी के नाम का भी चयन नहीं किया. लिहाजा फिर से कुलपति पद के लिए आवेदन मांगे गये.  सूबे के विवि के इतिहास में शायद यह पहली बार ऐसा हुआ कि रिजेक्शन के बाद कुलपति पद के लिए दोबारा आवेदन मांगे गए. दोबारा जब प्रक्रिया शुरू हुई तो उत्तर प्रदेश वाले प्रो राजेंद्र प्रसाद कुलपति चुन लिये गये.