ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश

Home / news / उत्तर बिहार का पुलिस ई सर्विस देने वाला पहला जिला बना शिवहर, नहीं...

उत्तर बिहार का पुलिस ई सर्विस देने वाला पहला जिला बना शिवहर, नहीं लगाना होगा थाने का चक्कर

03-Jun-2020 07:12 PM

By Manoj

SHEOHAR : शिवहर पुलिस ई सर्विस शुरू करने वाला एवं ऑनलाइन सुविधाएं उपलब्ध कराने वाला उतर बिहार का पहला जिला बन गया है ।जिला पुलिस कार्यालय से लेकर थाना स्तर तक सारी सुविधाएं ऑनलाइन कर दी गई है ।जिले के सभी पुलिस कार्यालय को डिजिटल सुविधा उपलब्ध कराकर सभी पुलिस कार्यालय को ऑनलाइन कर दिया गया है। अभी तक राज्य के अधिकांश जिलों में आम जनों के लिए ऐसी सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है। 


वेब पोर्टल और शिवहर पुलिस एप्प का डीएम अवनीश कुमार सिंह और एसपी संतोष कुमार ने लांच किया । एसपी ने बताया है कि शिवहर पुलिस ऑनलाइन सुविधाओं के साथ अब जनता की सेवा में रहेगी। उन्होंने बताया कि लोगों को विभिन्न कार्यों के लिए पुलिस कार्यालय एवं थानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। मोबाइल ऐप एवं वेब पोर्टल का मूल उद्देश्य शिवहर की जनता को सुगमता के साथ घर बैठे कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराना है। 


एसपी संतोष कुमार ने बताया कि लोगों को घर बैठे हैं विभिन्न प्रकार की शिकायत चरित्र प्रमाण पत्र, आवेदन पत्र ,पासपोर्ट सत्यापन की स्थिति की जानकारी, महत्वपूर्ण मोबाइल नंबर ,तथा लोगों की शिकायतों एवं आवेदनों पर की गई कार्रवाई की जानकारी अद्यतन स्थिति की जानकारी भी त्वरित प्राप्त होगी ।जिले के सभी थानों एवं पुलिस कार्यालय का संपर्क नंबर उपलब्ध होगा ।खोया पाया की जानकारी होगी ।खबर एवं घटना तथा प्रेस विज्ञप्ति पढ़ने की सुविधा होगी। गुमशुदा व्यक्तियों की जानकारी होगी।