डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या
27-Dec-2019 07:18 AM
PATNA: उत्तर भारत में ठंड के क़हर से लोग बेहाल हैं. भूमध्य सागर में होने वाले असमान्य और शक्तिशाली 'पश्चिमी विक्षोभ' के कारण पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंडी झेलने को मजबूर है. यह स्थिति चार से पांच दशकों में एक बार पैदा होती है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक के मुताबिक, 'यह लंबी अवधि है, जिसकी प्रकृति अनोखी है और यह पूरे उत्तर पश्चिम भारत पर असर डालेगी'.
राजधानी पटना समेत पूरा बिहार भीषण शीतलहर की चपेट में है. पटना, गया, पूर्णिया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. वहीं हवा के चलने से कनकनी और बढ़ गई है. मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में अभी ठंड से निजात मिलने की संभावना नहीं दिख रही है.
एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट हो सकती है. मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की पूर्ण सक्रियता और पछुआ हवा समेत जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में हो रही बर्फबारी से बिहार में कोल्ड डे जारी है. अभी रात और सुबह में ज्यादा ठंड रहेगी. इसके साथ ही अगले दो दिनों तक पछुआ हवा चलने की भी संभावना है.