ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश

Home / news / उत्पाद विभाग के अधिकारी का चालक शराब बेचते गिरफ्तार, सादी वर्दी में ग्राहक...

उत्पाद विभाग के अधिकारी का चालक शराब बेचते गिरफ्तार, सादी वर्दी में ग्राहक बनकर पहुंची थी पुलिस

07-Oct-2020 08:33 AM

PATNA : उत्पाद विभाग द्वारा जब्त शराब विभाग के ही चालकों द्वारा बाजार में बेची जा रही है. बुद्धाकॉलोनी थाने की पुलिस ने मंगलवार को विभाग के बड़े अधिकारी के चालक को शराब बेचते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है.

उसके घर के पास खड़ी उत्पात  विभाग की सरकारी गाड़ी से भी भारी मात्रा में शराब बरामद की गई है. आरोपित मंदिरी नाला  पर निवासी शंकर चौधरी उत्पात विभाग के अधिकारी का निजी चालक था. 

बताया जा रहा है कि बुद्धाकॉलोनी थाना को काफी पहले से सूचना मिल रही थी कि उत्पात विभाग का चालक शराब की तस्करी कर रहा है. जिसके बाद से पुलिस मामले की जांच कर रही थी. मंगलवार को पुलिस के अधिकारी सादी वर्दी में उसके यहां ग्राहक बनकर पहुंचे. 2 हजार में शराब की बोतल उसने पुलिस को बेची.तभी पुलिस की टीम वहां पुहंच गई और उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया. जब पुलिस ने उसकी गाड़ी की तलाशी ली तो डिक्की से 30 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया. पूछताछ में उसने बताया कि वह उत्पात विभाग द्वारा जब्त किया गए शराब को गायब कर बाजार में बेच देता था.