ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...

Home / news / उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई; पूर्णिया में पिकअप वैन से 7 क्विंटल गांजा,...

उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई; पूर्णिया में पिकअप वैन से 7 क्विंटल गांजा, तीन बाइक के साथ नकली शराब भी जब्त

11-Feb-2022 02:17 PM

By Tahsin Ali

PURNIA : खबर बिहार के पूर्णिया से है जहां मद्य निषेध ऑफिसर बड़ी कारवाई करते हुए साढ़े सात क्विंटल गांजा बरामद किया गया. बता दें बयासी थाना बायसी थाना क्षेत्र अंतर्गत दालकोला चेक पोस्ट पर बीती रात अवर निरीक्षक मधनिषेध अधिकारी संजय कुमार और पुलिस बल की मदद से WB.61.A.3580 चार पहिया पिकअप वाहन से साढे सात क्विंटल गांजा बरामद किया गया।


मधनिषेध तथा बायसी पुलिस द्वारा बताया गया है कि जब दालकोला चेक पोस्ट पर पिकअप वैन को रोकने का प्रयास किया गया तो उससे चालक और उसके सहयोगी निकलकर भागने का प्रयास करने लगे। जिस पर सशस्त्र बल के द्वारा चालक के सहयोगी को पकड़ लिया गया। लेकिन ड्राइवर फरार हो गया। तस्करों ने गांजा को ले जाने के लिए पिकअप वैन में गांजा के ऊपर केला की छरी रखकर पुलिस की आंखों में धूल झोंकने का काम किया था। जिसे पुलिस द्वारा जांच के दौरान पकड़ा गया। सूचना अनुसार कुल 73 पैकेट गांजा जिसकी कुल मात्रा 749.376 किलोग्राम है। साथ में चालक के सहयोगी को गिरफ्तार कर बायसी थाना के हवाले कर दिया।


दूसरी तरफ गहन वाहन चेकिंग के दौरान तीन मोटरसाइकिल से कुल 11 लीटर 350 मिलीलीटर विदेशी नकली शराब जब्त कर लिया गया है। थाना से मिली सूचना के अनुसार दालकोला चेक पोस्ट से एक मोटरसाइकिल पर दो लोग तथा एक ग्लैमर मोटरसाइकिल से एक युवक को गिरफ्तार किया गया। जबकि एक पल्सर मोटरसाइकिल से एक युवक आ रहे थे। पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल और शराब को छोड़कर फरार हो गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी को जेल भेजा गया।