Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ
28-Nov-2022 06:00 PM
PURNEA: संगीत नाटक अकादमी ने देश भर के 102 कलाकारों का नाम उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार के लिए घोषित किया है। कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के नाम पर ये पुरस्कार 40 वर्ष से कम आयु के कलाकारों को दिए जाते हैं। कालाकारों का चयन कला के अपने-अपने क्षेत्रों में इन कलाकारों के विशिष्ट प्रदर्शन और उनके द्वारा बनायी गयी अपनी विशेष पहचान के अधार पर किया गया है। इस पुरस्कार के लिए बिहार के 12 कलाकारों का चयन किया गया है। पुरस्कार के लिए चयनित 12 कलाकारों में मैथिलि ठाकुर का नाम भी शामिल है।
उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार के लिए चयनित होने वाले सभी कलाकारों को पनोरमा ग्रुप ने शुभकामनाएं दी हैं। पनोरमा ग्रुप के एमडी संजीव मिश्रा ने पनोरमा परिवार की ओर से अपने क्षेत्र में ख्याति प्राप्त करने वाली मिथिला की बेटी मैथिली ठाकुर समेत सभी चयनित कलाकारों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। संजीव मिश्रा ने संगीत नाट्य अकादमी अवार्ड के लिए चयनित सभी कलाकारों को जिन्होंने राज्य और देश का सम्मान बढ़ाया हैं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
बता दें कि अगले महीने देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद अपने हाथों से सम्मानित करेंगे। नई दिल्ली में एक ही भव्य समारोह में सभी चयनित कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा। उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार में चयनित कलाकारों को 25,000 रुपये की नकद राशि दी जाती है। युवा पुरस्कार संगीत नाटक अकादमी के द्वारा एक विशेष समारोह में पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।