Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana : आपके खाते में भी अभी तक नहीं आया है 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के 10 हज़ार रुपए, तो जानिए अब खाते में कब आएंगे पैसे Aadhaar App : आप भी अपने आधार में घर बैठे अपडेट करें पता, मोबाइल नंबर और नाम, जानें पूरा ऑनलाइन प्रोसेस Bihar weather forecast : बिहार के इन दो जिलों में डॉप्लर वेदर रडार लगाएगा इसरो, जानिए क्या होगा फायदा; किसानों को भी मिलेगी यह सुविधा Bihar Jobs 2026: बिहार में 44,321 एएनएम और 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, युवाओं के लिए बड़ा मौका Patna Metro : पटना में चलेगी छह कोच वाली मेट्रो, जानिए दुसरे फेज में किस स्टेशन तक होगा परिचालन Bihar Weather Update: फरवरी में 30°C के पार तापमान, 22 फरवरी तक शुष्क रहेगा मौसम – IMD Alert सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल
24-Dec-2022 04:13 PM
By Vikramjeet
VAISHALI: यूरिया की कालाबाजारी से वैशाली के किसान काफी परेशान हैं। इसे लेकर आज किसानों में खासा आक्रोश देखने को मिला। हंगामा कर रहे किसानों का आरोप है कि यूरिया की कालाबाजारी ऐसी है कि 266 की जगह 350 रुपये में इसे खरीदना पड़ रहा है। किसानों ने कालाबाजारी को रोके जाने की मांग सरकार से की है।
वैशाली जिले के लालगंज में यूरिया को लेकर किसानों ने गोदाम पर ही हंगामा शुरू कर दिया। किसानों के हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गयी। पुलिस के मौजूदगी में यूरिया का वितरण किया गया। किसानों ने गोदाम संचालक पर यूरिया की कालाबाजारी का आरोप लगाया। किसानों ने यूरिया की कालाबाजारी को रोकने और दोषियों पर कार्रवाई किये जाने की मांग की।
किसानों का आरोप लगाया है कि यूरिया का स्टॉक बहुत ही कम आया है। जबकि दो सौ से अधिक किसान यूरिया लेने पहुंचे हुए थे। सुबह से ही लाइन में लगे हुए थे और अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे थे। सुबह से शाम हो गये लेकिन ना तो उनका नंबर आया और ना ही उन्हें यूरिया ही नसीब हुआ। किसानों का सब्र टूट गया और अगले दिन वे हंगामा करने लगे। किसानों का कहना था कि यूरिया लेने के लिए वे शुक्रवार से इंतजार कर रहे हैं लेकिन अब तक उन्हें नसीब नहीं हो पाया है।
मिली जानकार के अनुसार यूरिया का 50 पैकेट ही गोदाम को उपलब्ध कराया गया था। जबकि दो सौ से अधिक किसान यूरिया लेने पहुंचे थे। यूरिया नहीं मिलने के बाद उनका ग़ुस्सा फुट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में गोदाम पर मौजूद किसान हंगामा करने लगे। किसानों ने बताया कि 266 रुपये का यूरिया 350 रुपये में मिल रहा है। यूं कहे कि यूरिया की कालाबाजारी की जा रही है। इसी का वे विरोध कर रहे हैं।
किसानों के हंगामे की सूचना मिलते ही लालगंज कृषि विभाग के किसान सलाहकार श्री राम भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि यहां जो भी नजर आ रहे हैं सब किसान हैं। शुक्रवार को 50 पैकेट यूरिया आया है लेकिन आज शनिवार को 120 पैकेट यूरिया भेजा गया है। बिल को बेवसाइट पर लोड नहीं किया गया है। बिल लोड होते है यूरिया सभी को उपलब्ध करा दिया जाएगा। भीड़ अधिक होने के कारण किसान की पहचान नहीं हो पाती है। आधार कार्ड लेकर आते हैं और यूरिया ले जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि भीड़ अधिक हो जाने के कारण पुलिस को बुलवा कर यूरिया वितरण कराया जा रहा है।