ब्रेकिंग न्यूज़

घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश

UPTET पेपर लीक मामले में आरोपी बिहार BJP विधायक का भाई, पॉलिटिकल कनेक्शन की जांच में जुटी STF

03-Dec-2021 03:25 PM

DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है जहां UPTET पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी खुद को बिहार BJP विधायक का भाई बता रहा है. बता दें आरएसएम फिनसर्व कंपनी का डायरेक्टर राय अनूप प्रसाद पूछताछ के दौरान खुद को बिहार के नरकटियागंज से बीजेपी विधायक रश्मि वर्मा का भाई बता रहा था. 


इस मामले में अब एसटीएफ इस एंगल की भी जांच में लग गई है कि कहीं पेपर लीक का कोई पॉलिटिकल कनेक्शन तो नहीं है. यह भी बताया जा रहा है कि राय अनूप प्रसाद मूल रूप से गोरखपुर का रहने वाला है. वहीं अब एसटीएफ परीक्षा नियामक प्राधिकारी संजय उपाध्याय और राय अनूप प्रसाद के बीच कनेक्शन का लिंक भी तलाश रही है.


बता दें अबतक की जांच से साफ हो गया है कि एक साजिश के तहत 26 अक्टूबर को आरएसएम फिनसर्व नाम की कंपनी को पेपर प्रिंट कराने का ठेका दिया गया या फिर दिलाया गया. जिसके पास सही तरीके से पेपर प्रिंट करने का इंतजाम तक नहीं था. जहां साजिश रचने वालों को ये मालूम था कि फिनसर्व के पास सही तरीके से पेपर छापने का इंतजाम नहीं है और ये पेपर कुछ छोटी और असुरक्षित प्रेस में छपेंगे. पेपर लीक कराने वाले सिंडिकेट से जुड़े लोग ऐसी छोटी और असुरक्षित प्रेसों पर मौजूद थे. पेपर इन प्रेसों में छपा और यहीं से पेपर बेचने वालों के हाथ लग गया.