बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा
05-Aug-2020 02:30 PM
DESK : कल संघ लोक सेवा आयोग 2019 की सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी किया गया. इस परीक्षा में सोनीपत, हरियाणा के रहने वाले प्रदीप सिंह का नाम लिस्ट में सबसे ऊपर रहा. वहीं दूसरे नंबर पर जतिन किशोर और तीसरे स्थान पर प्रतिभा वर्मा रहीं. इस बार परीक्षा में कुल 829 उम्मीदवारोंने सफलता हासिल की है.
पर इसी लिस्ट में एक नाम ऐसा भी है जिसकी कल से खूब चर्चा हो रही है. दरअसल यूपीएससी द्वारा जारी किये गए मेरिट लिस्ट में 420वीं रैंक लाने वाले राहुल मोदी की हो रही है. लोग इनके नाम को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से जोड़कर देख रहे हैं. लोग दोनों के यूपीएससी पास होने को लेकर तमाम चुटकुले बना रहे हैं.
जब से ये लिस्ट जारी हुई है तभी से लोगों की प्रतिकिया भी आने लगी. इस लिस्ट को देखकर ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा “राहुल मोदी ने भी पास की #UPSC परीक्षा...पास होने वालों की लिस्ट में 420 वां स्थान हासिल किया.. वैसे राहुल मोदी भाई को बहुत बहुत बधाई”
वहीं एक यूजर ने लिखा "राहुल" "मोदी" ने 420वी रैंक पायी... अब कुछ नहीं कहना... इस बार टॉपर से ज्यादा चर्चा 420 वे रैंक की होने वाली है.
बता दें कि यूपीएससी में प्रीलिम्स और मेन्स पास करने के बाद इंटरव्यू होता है. लेकिन इस बार कोरोना काल होने के चलते यूपीएससी के कुछ इंटरव्यू को कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया था. बाद में यूपीएससी ने उन सभी अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया. इस परीक्षा में रोल नंबर 6312980 वाले राहुल मोदी ने 420वीं रैंक हासिल की है.