ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका Vigilance Raid : पटना में निगरानी की रेड, नियोजन भवन में 5 लाख ररुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए बड़े अधिकारी, पढ़िए किस काम के किया था पैसों का डिमांड बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर शराबबंदी वाले राज्य में हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी: रेड में पकड़े गये 38 महिलाएं और 43 पुरुष, मची अफरा-तफरी police action : पटना में गोलीकांड, कबाड़ी दुकानदार हुआ घायल, पुलिस ने तीन आरोपितों की तलाश किया शुरू Bihar News: नीट छात्रा की मौत मामले में इंसाफ़ की मांग, 8 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन Bihar News: नीट छात्रा की मौत मामले में इंसाफ़ की मांग, 8 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन Bihar Bhumi: बिहार में जमीन रजिस्ट्री के लिए OTP की बाध्यता समाप्त, अब ऐसे होगी बुकिंग

बिहार में जेडीयू का अस्तित्व खत्म!, उपेंद्र कुशवाहा बोले- नीतीश ने जनता की भावना को ठेस पहुंचाया

बिहार में जेडीयू का अस्तित्व खत्म!, उपेंद्र कुशवाहा बोले- नीतीश ने जनता की भावना को ठेस पहुंचाया

16-Mar-2023 01:01 PM

By First Bihar

MUNGER: जेडीयू से अगल होकर नई पार्टी बनाने के बाद उपेंद्र कुशवाहा घूम-घूमकर सरकार की नाकामी को उजागर कर रहे हैं। मुंगेर पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी पार्टी के एजेंडे को बताते हुए जेडीयू और आरजेडी पर एक साथ हमला बोला। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में जदयू का अस्तित्व अब पूरी तरह खत्म हो चुका है। जेडीयू को आरजेडी के हवाले कर नीतीश ने जनता की भावना के साथ खिलवाड़ किया है। इस दौरान जेडीयू के कई नेताओं ने उपेंद्र कुशवाहा की नई पार्टी राष्ट्रीय लोग जनता दल की सदस्यता ग्रहण की।


दरअसल, जेडीयू से अलग होने के बाद उपेंद्र कुशवाहा बिहार भ्रमण पर निकले हैं। विरासत बचाओ नमन यात्रा के तहत मुंगेर पहुंचे कुशवाहा ने जदयू और राजद पर तीखा हमला बोला। कुशवाहा ने कहा कि जदयू का अस्तित्व अब पूरी तरह समाप्त हो चुका है। मुंगेर हो या अन्य कोई जगह, जदयू से कोई भी टिकट लेकर आ जाए वह अब जीत नहीं सकता है। 40 सीटों की बात नहीं अब जेडीयू का अस्तित्व ही समाप्त हो चुका है।कुशवाहा ने कहा कि बिहार की जनता के दिल से अब जेडीयू बाहर हो चुकी है। नीतीश ने जनता की भावना के खिलाफ काम किया और जेडीयू को आरजेडी के हवाले कर दिया। ऐसी हालत में अब कोई जेडीयू के साथ नहीं जाएगा।


वहीं लालू परिवार के खिलाफ ईडी और सीबीआई की कार्रवाई पर कुशवाहा ने कहा कि इस सवाल का जवाब उन लोगों को देना चाहिए जिनके चलते आज लालू यादव कानूनी तौर पर चुनाव लड़ने लायक भी नहीं बचे हैं। जब सरकार ने सीबीआई से जांच की मांग खारिज की तो सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा जिन लोगों ने खटखटाया आज वही लोग राजद के साथ महागठबंधन में हैं। भाजपा के साथ जाने के सवाल पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि भाजपा के साथ गठबंधन करने से कोई इनकार नहीं है लेकिनर समय आने पर पार्टी के अन्य नेताओं से बात कर इस पर विचार किया जाएग। उन्होंने कहा कि आरजेडी का बिहार की सत्ता पर कब्जा नहीं हो सके इसके लिए वे हर संभव कोशिश करेंगे।