गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
18-Sep-2020 10:06 PM
PATNA : बिहार के सियासी गलियारे से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात की है. 10 सर्कुलर स्थित राबड़ी आवास पहुंचकर कुशवाहा ने तेजस्वी से मुलाकात की है. दोनों नेताओं के बीच तकरीबन डेढ़ घंटे तक बातचीत हुई है.
तेजस्वी से मुलाकात के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि उन्हें आरजेडी पर पूरा भरोसा है. उन्होंने कहा कि महागठबंधन में उन्हें सम्मानजनक सीटें मिलेंगी. महागठबंधन में सबकुछ ठीक है और जल्द ही समय पर सीटों का बंटवारा हो जायेगा.
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर सबकुछ सहज है. कोई दिक्कत नहीं है, बातचीत चल रही है. हमारे यहां कुछ ऐसा नहीं है जिसपर गौर किया जाए. राष्ट्रीय लोक समता पार्टी पूरी तैयारी कर रही है. इसबार नीतीश कुमार को सीएम की कुर्सी से उतारने के लिए रालोसपा पूरी तरह तैयार है. विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से महागठबंधन की सरकार बनेगी.