ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत

Home / news / उपेंद्र कुशवाहा ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, यहां देखिये रालोसपा कैंडिडेट्स की...

उपेंद्र कुशवाहा ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, यहां देखिये रालोसपा कैंडिडेट्स की पूरी लिस्ट

08-Oct-2020 02:24 PM

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर रालोसपा की ओर से कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी कर दी गई है. राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने पहले चरण के आरएलएसपी प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है.  


राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की ओर से पहले चरण के लिए 42 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई है. आपको बता दें कि कुशवाहा इसबार हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (AIMIM), यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की बहुजन समाज पार्टी (BSP) और जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं.


बिहार के पूर्व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह के बेटे और जमुई के पूर्व विधायक अजय प्रताप आज रालोसपा में शामिल हो गए हैं. अजय प्रताप को जमुई से टिकट दिया गया है. आपको बता दें कि इस सीट पर उनका मुकाबला भाजपा में शामिल हुई श्रेयसी सिंह चुनावी मैदान में हैं. जमुई सीट पर अजय प्रताप के पिता नरेंद्र सिंह का दबदबा रहा है.



उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि चुनाव में राज्य की जनता राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और महागठबंधन को हराने का मन बना चुकी है. जनता राष्‍ट्रीय जनता दल के 15 वर्षों के शासन को नहीं भूली है. इसी तरह नीतीश सरकार के शासन में शिक्षा की बदहाली, बेरोजगारी और गरीबी से जनता हल्कान रही है.


news image

news image