ब्रेकिंग न्यूज़

पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी

Home / news / CAA-NRC के विरोध में उपेंद्र कुशवाहा की "समझो समझाओ देश बचाओ" यात्रा का...

CAA-NRC के विरोध में उपेंद्र कुशवाहा की "समझो समझाओ देश बचाओ" यात्रा का दूसरा चरण आज से शुरू

28-Dec-2019 09:57 AM

MADHEPURA: NRC और CAA के विरोध में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा समझो समझाओ, देश बचाओ जागरूकता यात्रा कर रहे हैं. इस यात्रा के दूसरे चरण में आज कुशवाहा की यात्रा सहरसा से शुरू होगी.


सहरसा के बाद उपेंद्र कुशवाहा की यात्रा  मधेपुरा, बिहारीगंज, धमदाहा और पूर्णिया तक जाएगी. कुशवाहा की इस यात्रा में उनके साथ पार्टी के तमाम बड़े नेता भी शामिल हो रहे हैं. आपको बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा NRC और CAA के  बारे में बिहार के आम नागरिकों को जानकारी देने के लिए "समझो समझाओ देश बचाओ" यात्रा कर रहे हैं. 


कुशवाहा ने इस यात्रा का ऐलान करते हुए केंद्र सरकार पर आरोप लगाया था कि देश के अंदर CAA जैसा काला कानून लागू किया गया है जो देश को तोड़ने वाला है. कुशवाहा ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि NRC का विरोध देखते हुए अब उसे NPR के नाम से लागू करने की साजिश रची गई है. कुशवाहा लगातार यह कह रहे हैं कि देश के लोगों की नागरिकता पर सवाल उठाने वाली हिटलर शाही सरकार की मंशा को वह कभी भी कामयाब नहीं होने देंगे. उन्होंने NPR को NRC लागू करने के पहले केंद्र सरकार की तरफ से उठाया गया पहला कदम बताया है.