ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / उपेंद्र कुशवाहा की बिगड़ी तबियत, पत्नी ने कहा - हालत नाजुक है, इलाज...

उपेंद्र कुशवाहा की बिगड़ी तबियत, पत्नी ने कहा - हालत नाजुक है, इलाज की सख्त जरूरत

29-Nov-2019 04:19 PM

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां अनशन पर बैठे रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की अचानक तबियत बिगड़ गई है. अनशन स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचे हैं. उनको पीएमसीएच ले जाने के लिए एम्बुलेंस भी मंगाया गया है. लेकिन कुशवाहा अनशन से उठने को तैयार नहीं है. 


पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा शिक्षा में सुधार की मांग को लेकर पटना के मिलर स्कूल में आमरण अनशन पर बैठे थे. जहां अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई. 


अनशन स्थल पर भारी संख्या में पुलिस पहुंची है. उनको अनशन तोड़ने के लिए आग्रह किया जा रहा है. कुशवाहा की पत्नी ने कहा कि रालोसपा प्रमुख को डायबिटीज समेत कई बीमारियां हैं. जिस मुद्दे  कुशवाहा अनशन पर बैठी हैं. वह काफी महत्वपूर्ण है. मैं चाहती हूँ कि बिना अनशन तोड़े उनका बेहतर इलाज कराया जाए.