विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक
17-Aug-2022 08:14 AM
PATNA : बिहार में कैबिनेट विस्तार के बाद से विपक्ष लगातार सरकार पर निशाना साध रहा है। इसी बीच जेडीयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बीजेपी नेता सुशील मोदी को मुहतोड़ जवाब दे दिया है। उन्होंने सुशील मोदी से पूछा है कि केंद्र सरकार जिन विश्वविद्यालयों को संचालित कर रही है, उनमें कितने कुलपति और प्रोफेसर अतिपिछड़ा, पिछड़ा, अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अल्पसंख्यक समाज से हैं?
उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट कर कहा है, सुशील मोदी जी, आप बताइये कि भारत सरकार द्वारा संचालित विश्वविद्यालयों में कितने वाइस चांसलर और प्रोफेसर अतिपिछड़ा, पिछड़ा, अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अल्पसंख्यक समाज से हैं ? उन्होंने आगे कहा, कृपया लगे हाथ यह भी बता ही दीजिए कि भारत सरकार द्वारा की गई कोलेटरल बहाली में कितने अधिकारी अतिपिछड़ा, पिछड़ा, अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अल्पसंख्यक समाज से हैं ? हो सके तो आज यह भी बता ही डालिए कि सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में कितने जज किस-किस वर्ग के हैं ?
गौरतलब है कि कैबिनेट विस्तार के बाद बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोलै था। उन्होंने बयान जारी कर कहा था कि कैबिनेट के लगभग सभी मंत्री आपराधिक छवि से जुड़े हुए हैं। इनमें कई मंत्रियों का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने ये भी कहा था, बिहार में जब हमारी सरकार थी तो हमनें अतिपिछड़ा समाज से रेनू देवी को डिप्टी सीएम बनाया था तो वहीं दूसरा डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद को बनाया गया था, लेकिन नई सरकार में किसी भी दलित या अतिपिछड़ा को डिप्टी सीएम नहीं बनाया गया है।