ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

उपेन्द्र कुशवाहा का नाम लेने पर भड़के आरसीपी सिंह, कहा..आज के दिन किसका नाम ले लिया

21-Jun-2022 10:54 AM

GAYA: राज्यसभा से पत्ता कटने के बाद से पार्टी के भीतर आरसीपी सिंह को साइडलाइन किए जाने की चलाई जा रही मुहिम का असर दिखने लगा है। इसका नतीजा है कि आरसीपी के करीबी भी अब उनके साथ नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में पार्टी से साइडलाइन किए गए जेडीयू के वरिष्ठ नेता आरसीपी सिंह की नाराजगी अब पार्टी के नेताओं के खिलाफ दिखने लगी है। विश्व योग दिवस के मौके पर बोधगया पहुंचे आरसीपी सिंह से जब उपेंद्र कुशवाहा के बारे में सवाल किया गया तो वे भड़क गए। आरसीपी ने हाथ जोड़ते हुए कहा कि आज के महत्वपूर्ण दिन पर किसका नाम ले लिया।


दरअसल, विश्व योग दिवस पर केंद्रीय इस्पात मंत्री आससीपी सिंह को बोधगया का जिम्मा दिया गया था। यहां उन्होंने महाबोधि मंदिर में योगाभ्यास किया हालांकि इस दौरान उनके समर्थकों की संख्या काफी कम दिखी। कार्यक्रम के बाद जब उनसे उपेंद्र कुशवाहा को लेकर सवाल किया गया तो आरसीपी भड़क गए उन्होंने हाथ जोड़ते हुए कहा कि आज के इस अच्छे दिन पर किसका नाम ले लिया। उन्होंने कहा कि यह भगवान बुद्ध की धरती है, उनका ही नाम लिजिए।


वहीं जब आरसीपी से पूछा गया कि इससे पहले जब भी वे गया पहुंचे तो उनके साथ समर्थकों की बड़ी फौज हुआ करती थी लेकिन इस बार वह फौज नजर नहीं आ रही है, इसपर आरसीपी ने कहा कि आज का कार्यक्रम संगठन का नहीं है, संगठन का जब कार्यक्रम होगा तब देखिएगा कितने लोग रहते हैं। बता दें कि पिछले दिनों उपेन्द्र कुशवाहा ने आरसीपी सिंह पर निशाना साधते हुए कहा था कि आरसीपी सिंह को कार्यकाल पूरा होने से पहले इस्तीफा दे देना चाहिए।