ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar police : बिहार के इस जिले में दो SHO हुए सस्पेंड, SSP कांतेश कुमार मिश्रा की बड़ी कार्रवाई; लापरवाही पर गिरी गाज Bihar River: विजय सिन्हा के दावों की खुली पोल ! ट्रकों से नहीं हाईवा से धड़ल्ले से हो रहा अवैध बालू खनन; DM ने जांच का दिया आदेश Bihar Police : वर्दी का सपना होगा पूरा! बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 का सुनहरा मौका, जानें आवेदन की आखिरी तारीख Bihar Budget Session 2026 : विधानसभा में आज बजट पर बोलेंगे तेजस्वी यादव, NEET छात्रा मौत को लेकर कानून व्यवस्था पर विपक्ष उठाएगा सवाल Bihar Cabinet Meeting : Bihar Cabinet Meeting: आज होगी सीएम नीतीश की अहम कैबिनेट बैठक, सदन की कार्यवाही के बाद बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर Bihar Vigilance : हिरासत में लिए गए ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर, घर से मिली मिली अकूत संपत्ति Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा

उपचुनाव में क्षेत्र से हटाए जायेंगे अफसर, सरकार ने तीन साल से जमे अधिकारियों की मांगी लिस्ट

उपचुनाव में क्षेत्र से हटाए जायेंगे अफसर, सरकार ने तीन साल से जमे अधिकारियों की मांगी लिस्ट

27-Sep-2019 08:49 PM

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार उपचुनाव से जुड़ी हुई सामने आ रही है पटना से जहां सरकार ने विभिन्न विभागों को चिट्ठी लिखी है. सरकार की ओर से उन अफसरों की लिस्ट मांगी गई है जो एक ही चुनाव क्षेत्र में तीन साल से जमे हुए हैं. निर्वाचन आयोग के आदेश पर वैसे  अफसरों को हटाया जाएगा जो तीन साल से लगातार एक ही जगह काम करते आ रहे हैं. 

बिहार में उपचुनाव के दौरान पांच विधानसभा सीट और एक लोकसभा सीट पर चुनाव होने वाला है. ऐसे में इलेक्शन कमीशन ने तीन साल से जमे अफसरों को हटाने का निर्णय लिया है. निर्वाचन आयोग की ओर से सरकार को खत लिखा गया. जिसके बाद सरकार की ओर से विभिन्न विभागों और जिलाधिकारियों को लेटर लिखकर लिस्ट मांगी गई है. 

लोकसभा चुनाव में विधायकों के सांसद बनने के बाद विधानसभा की पांच सीटें खाली हो गई थीं. इनमें किशनगंज, बेलहर, सिमरी बख्तियारपुर, नाथनगर और दरौंधा सीट शामिल हैं, जबकि रामविलास पासवान के भाई और समस्तीपुर के सांसद रामचंद्र पासवान के निधन के बाद यह सीट खाली हुई है. किशगंज से कांग्रेस के विधायक मोहम्मद जावेद, बेलहर से जेडीयू के गिरिधारी यादव, सिमरी बख्तियारपुर से जेडीयू के दिनेश चंद्र यादव, नाथनगर से जेडीयू के अजय कुमार मंडल और दरौंधा से जेडीयू के कविता सिंह इस बार लोकसभा चुनाव में जीत कर सांसद बने हैं.