आज JDU ज्वाइन करेंगे CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत, जल्द शुरू करेंगे बिहार यात्रा; पार्टी नेता कर रहे यह डिमांड ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार
23-Nov-2024 04:30 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार विस के चार सीटों पर एनडीए की जीत के बाद सीएम आवास पर एनडीए के नेताओं का आगमन शुरू हो गया है। जिनमें डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और प्रदेश दिलीप जायसवाल सहित लोजपा(रा) के कई नेता शामिल हैं। सबसे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हैं।
दरअसल, बिहार विस के चार सीटों हुए वोटिंग का आज फाइनल रिजल्ट आ गया है। जिसमें राजद को बड़ा झटका लगा है। यहां चारों सीटों पर राजद और महागठबंधन की पार्टियों के प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा है। इनमें सबसे ज्यादा हैरान करनेवाला परिणाम बेलागंज से सामने आया है। जहां राजद ने 34 साल बाद यह सीट गंवा दी है। वहीं रामगढ़ में राजद के प्रदेश जगदानंद सिंह के होने के बावजूद उनके बेटे को हार का सामना करना पड़ा है।
तरारी में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने पहली बार जीत दर्ज की। सुनील पांडे के बेटे विशाल प्रशांत ने बीजेपी के टिकट पर लड़कर सीपीआई माले के राजू यादव को 10612 वोटों से हराया। गया जिले की इमामगंज में भी केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी की बहू दीपा मांझी ने अपने परिवार की विरासत को कायम रखा। उन्होंने आरजेडी के रौशन मांझी को 5945 मतों से हराया, जन सुराज के जितेंद्न पासवान ने भी इमामगंज में अच्छी टक्कर दी और तीसरे नंबर पर रहे।
इधर, आरजेडी के गढ़ मानी जाने वाली रामगढ़ विधानसभा सीट पर बीजेपी ने कब्जा जमा लिया है। बीजेपी के अशोक कुमार सिंह ने बसपा के सतीश उर्फ पिंटू यादव को हरा दिया। हालांकि, अभी औपचारिक घोषणा बाकी है। बीजेपी और बसपा के बीच काफी रोचक मुकाबला हुआ। दोनों प्रत्याशी कई बार एक-दूसरे से आगे-पीछे चलते रहे, जिससे समर्थकों की धड़कनें बढ़ती रहीं। हालांकि आखिरी राउंड में बीजेपी ने 1362 वोटों की लीड ले ली। अब मत पत्रों के वोटों को काउंट करने के बाद फाइनल बीजेपी की जीत तय मानी जा रही है।