Bihar Jamabandi: बिहार में 16.86 एकड़ सरकारी जमीन की अवैध जमाबंदी, सीओ को सस्पेंड करने की अनुशंसा; राजस्व कर्मचारी निलंबित Bihar Jamabandi: बिहार में 16.86 एकड़ सरकारी जमीन की अवैध जमाबंदी, सीओ को सस्पेंड करने की अनुशंसा; राजस्व कर्मचारी निलंबित Bihar School News: बिहार के 789 सरकारी स्कूलों में आधुनिक शिक्षण, स्मार्ट क्लास और लैब की होगी व्यवस्था, नीतीश सरकार का बड़ा फैसला Bihar School News: बिहार के 789 सरकारी स्कूलों में आधुनिक शिक्षण, स्मार्ट क्लास और लैब की होगी व्यवस्था, नीतीश सरकार का बड़ा फैसला IAS Love Story: महाकुंभ में शुरू हुई लव स्टोरी, अब शादी तक पहुंच गई बात; खास है IAS कृतिका मिश्रा और अंकुर त्रिपाठी की प्रेम कहानी IAS Love Story: महाकुंभ में शुरू हुई लव स्टोरी, अब शादी तक पहुंच गई बात; खास है IAS कृतिका मिश्रा और अंकुर त्रिपाठी की प्रेम कहानी Bihar News: जहरीले सांप को पकड़कर Reel बना रहा था शिक्षक, सांप ने डसा और खेल-खेल में चली गई जान Bihar News: जहरीले सांप को पकड़कर Reel बना रहा था शिक्षक, सांप ने डसा और खेल-खेल में चली गई जान Bihar News: बिहार में सड़क हादसों के पीड़ितों को अब डेढ़ लाख तक कैशलेस मदद, मददगारों को भी मिलेगा इनाम Bihar News: बिहार में सड़क हादसों के पीड़ितों को अब डेढ़ लाख तक कैशलेस मदद, मददगारों को भी मिलेगा इनाम
24-Nov-2024 08:01 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार भाजपा को आखिकार वह मुकाम हासिल हो गया।जिसके लिए वह पिछले कई सालों से प्रयास कर रही थी। अब भाजपा बिहार की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। इसने राजद को पीछे छोड़ दिया है। अब भाजपा के पास कुल विधायकों की संख्या सदन के अंदर 80 हो गई है। इसके साथ ही वह बिहार की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है।
दरअसल, पिछले विधानसभा चुनाव यानी 2020 से लेकर अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले तक सूबे के अंदर 7 बार उपचुनाव हो चुके हैं। इसके बाद अब भाजपा सदन के अंदर सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। बिहार विधान मंडल का शीतकालीन सत्र 25 नवंबर से शुरू होने वाला है। इसमें बदली हुई तस्वीर दिखेगी। उपचुनाव का असर भी देखने को मिलेगा।
17वीं विधानसभा में यह 7 वां मौका रहा, जब बिहार विधानसभा उपचुनाव कराए गए। इससे पहले विधानसभा की 9 सीटों पर 6 बार उपचुनाव हो चुके हैं। अब से पहले तारापुर, कुशेश्वर स्थान, बोचहां, कुढ़नी, मोकामा, गोपालगंज, अगिआंव और रूपौली की सीट पर उपचुनाव हुए। 2020 के बाद से चार विधायकों का निधन हो चुका है, इस वजह से भी उपचुनाव हुए, तीन विधायकों की विधायकी सजा पाने की वजह से गई। एक विधायक ने स्वेच्छा से इस्तीफा दिया।
मालूम हो कि तारापुर और कुशेश्वर स्थान विधानसभा में 2020 के बाद पहला उपचुनाव हुआ था। तारापुर के जेडीयू विधायक मेवालाल चौधरी का निधन हो गया था। इसके अलावा कुशेश्वर स्थान में जेडीयू विधायक शशि भूषण हजारी का निधन हेहुआ। उसके बाद उपचुनाव हुआ और जेडीयू ने दोनों सीटें बचा लीं। उसके बाद बोचहां से वीआईपी पार्टी के विधायक मुसाफिर पासवान का निधन के बाद उपचुनाव हुए। तीसरा उपचुनाव 2022 में गोपालगंज और मोकामा में गोपालगंज से बीजेपी के विधायक सुभाष सिंह का निधन और मोकामा में आरजेडी विधायक अनंत सिंह को 10 साल की जेल की सजा होने से अयोग्य करार देने के बाद हुआ।
इधर, चौथा उपचुनाव कुढ़नी में कुढ़नी विधानसभा सीट से आरजेडी विधायक रहे अनिल सहनी को एमपी-एमएलए कोर्ट से अयोग्य ठहराए जाने के बाद यहां उपचुनाव कराया गया। इसमें बीजेपी के केदार गुप्ता ने जेडीयू के मनौज कुशवाहा को हराया। पांचवां उपचुनाव अगिओव में अगिआंव के माले विधायक मनोज मंजिल को हत्या के मामले में सजा होने के बाद यहां उपचुनाव कराया गया। माले ने अपनी सीट बचा ली। छठा उपचुनाव रूपौली में यहां की विधायक बीमा भारती ने जेडीयू छोड़ आरजेडी के टिकट पर मधेपुरा से लोकसभा का चुनाव लड़ने के बाद हुआ। यहां उपचुनाव में निर्दलीय शंकर सिंह ने आरजेडी की बीमा भारती को हरा दिया।