ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

उत्तर प्रदेश से अगवा युवक बिहार से बरामद, बदमाशों को चकमा देकर ऐसे बचाई जान

07-Mar-2024 06:13 PM

By Ranjan Kumar

SASARAM: रोहतास में पुलिस के बड़ी सफलता हाथ लगी है। आरपीएफ ने उत्तर प्रदेश के आगरा से अपहृत युवक को सासाराम से बरामद कर लिया है। बदमाश युवक को गाड़ी में बैठाकर बिहार की सीमा में प्रवेश कर रहे थे, तभी वह चकमा देकर भाग निकला।


बताया जा रहा है कि बीते पांच मार्च को यूपी के आगरा से 28 वर्षीय जयप्रकाश को बदमाशों ने अगवा कर लिया था और उसे एक आर्टिका गाड़ी में लेकर बिहार की तरफ भाग निकले थे। इसी बीच सासाराम के टोल प्लाजा के पास जयप्रकाश अपहरणकर्ताओं को चकमा देकर वहां से भाग निकला तथा इसकी सूचना अपने परिजनों को दी।


जिसके बाद यूपी पुलिस ने सासाराम रेलवे के आरपीएफ के इंस्पेक्टर संजीव कुमार को फोन कर अपहृत लड़के के बारे में जानकारी दी। आरपीएफ ने अपने स्तर से लोकेशन को खंगाला और सासाराम के ग्रामीण बैंक के पास से जयप्रकाश को सुरक्षित बरामद कर लिया। जयप्रकाश उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिला के मिश्रीपुर का रहने वाला है। 


सासाराम आरपीएफ ने इसकी सूचना फिरोजाबाद जिला के मठसोना पुलिस को भी दे दी। सासाराम RPF के थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि आगरा से अपहरण कर बिहार लाने के दौरान जयप्रकाश अपहरणकर्ताओं के चुंगल से भाग निकला था। फिलहाल पुलिस अपहरण करने वाले बदमाशों तो तलाश कर रही है।