ब्रेकिंग न्यूज़

मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट

Home / news / यूपी में गरजे मुकेश सहनी, बीजेपी पर किया बड़ा हमला, कहा- निषाद समाज...

यूपी में गरजे मुकेश सहनी, बीजेपी पर किया बड़ा हमला, कहा- निषाद समाज को BJP ने हमेशा ठगा

22-Feb-2022 07:09 PM

DESK : विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने मंगलवार को यूपी के जहांगीरगंज गंज में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। ‘सन ऑफ मल्लाह’ मुकेश सहनी ने आलापुर विधानसभा से पार्टी की प्रत्याशी एडवोकेट प्रेमलता भारती को भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की। इस दौरान मुकेश सहनी ने जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने निषाद समाज को हमेशा ठगने का काम किया है। निषाद समाज के समर्थन से सत्ता पर काबिज होते ही बीजेपी निषाद समाज से किए अपने सारे वादे भूल गई है। 


मुकेश सहनी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के संविधान में निषाद समाज को जो आरक्षण दिया गया था उसे भी उत्तर प्रदेश में लागू नहीं किया गया। राज्य की सरकार ने निषाद समाज को धोखा देने का काम किया है। लेकिन, इस बार निषाद समाज अच्छे दिन के झांसे में नहीं आनेवाला है। निषाद समाज इस बार दूसरे को राजा नहीं बनाएगा, बल्कि खुद अपने समाज के लोगों के लिए वोट करेगा।


मुकेश सहनी ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि निषाद समाज के हर बेटे को "सन ऑफ मल्लाह" बनना होगा। अपने वोट की ताकत का इस्तेमाल कर अपने हक और अधिकार की लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने कहा कि झारखंड, बंगाल और दिल्ली में जब राज्य सरकार निषाद समाज को आरक्षण दे रही हैं तो उत्तरप्रदेश में डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद निषाद समाज को आरक्षण क्यों नहीं दिया गया।


उन्होंने यूपी की सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर उत्तरप्रदेश की सरकार गरीबों, दलितों, पिछड़ों को उनका हक क्यों नहीं दे रही हैं। भाजपा की सरकार जनता के पैसे से अपना खजाना भर रही है, इनके राज में निषाद समाज को प्रताड़ित किया जा रहा हैं। वीरांगना फूलन देवी को भी सामंतवादी सरकार ने अपमानित करने का काम किया है। इस बार विधानसभा चुनाव में निषाद समाज इनको अपनी ताकत दिखायेगा और हर हाल में निषाद समाज के लोग उत्तरप्रदेश में आरक्षण लेकर रहेंगे।


वहीं चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव में निषाद समाज अपनी वोट की ताकत से सत्ता पर काबिज लोगों को सबक सिखाएगा। उन्होंने कहा कि आलापुर विधानसभा में उमड़ा जन सैलाब इस बात की गवाही देता हैं कि उत्तरप्रदेश की जनता अपने हक अधिकार की रक्षा के लिए इस बार नाव छाप पर बटन दबाएगी और निषाद आरक्षण को लेकर रहेगी।