ब्रेकिंग न्यूज़

कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख

Home / news / शर्मसार हुई मानवता: साइकिल पर पत्नी की लाश लेकर घूमता रहा बेबस पति,...

शर्मसार हुई मानवता: साइकिल पर पत्नी की लाश लेकर घूमता रहा बेबस पति, किसी ने नहीं करने दिया अंतिम संस्कार

28-Apr-2021 04:07 PM

DESK : कोरोना ने इंसानियत को भी शर्मसार कर दिया है. लोग अपनों को अंतिम समय में कंधा देना तो दूर उसका चेहरा देखना भी मंजूर नहीं कर रहे हैं. लोगों में इतना खौफ है कि समाज में ऐसी विषम परिस्थिति में भी कोई किसी का साथ नहीं दे रहा है. ताजा मामला यूपी के जौनपुर का है, जहां एक बुजुर्ग व्यक्ति साइकिल पर पत्नी की लाश लेकर घूमता रह गया लेकिन गांव में किसी ने उसके शव का अंतिम संस्कार नहीं होने दिया. 


उत्तर प्रदेश के जौनपुर में हुई यह घटना समाज को शर्मसार होने पर मजबूर कर दी है. इस घटना की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया में बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैं. बताया जा रहा है कि जौनपुर में मडियाहूं के कोतवाली थाना इलाके के रहने वाले तिलकधारी सिंह की पत्नी राजकुमारी काफी दिनों से बीमार चल रही थी. उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन अस्पताल में इलाज के क्रम में ही उनकी मौत हो गई. अस्पताल से एम्बुलेंस में शव को घर भेज दिया गया. 


मौत होने की जानकारी होने पर गांव में कोई शव को कंधा देने वाला नहीं मिला और कोरोना संक्रमण के भय की वजह से बुजुर्ग तिलकधारी गांव वालों की बेरुखी और दुत्‍कार से आजिज आकर शव को किसी तरह साइकिल पर रखकर अंतिम संस्‍कार के लिए निकल पड़ा. इसके कारण पति, पत्नी के मृत शरीर को साइकिल पर लादकर अकेला गांव के नदी के किनारे दाह संस्कार करने के लिए चल पड़ा. अभी नदी के किनारे चिता भी नहीं लगी थी कि गांव के लोगों ने शव जलाने से रोक दिया. आरोप है कि गांववालों ने कोरोना के भय से शव का अंतिम संस्कार भी नहीं होने दिया. साइकिल पर शव की तस्वीरें वायरल हुई तो पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए शव का अपने प्रयास से अंतिम संस्‍कार कराया.  


इस वीभत्स घटना को लेकर मड़ियाहूं के एसपी उपाध्याय ने बताया कि पुलिस को जब घटना की जानकारी हुई तो मदद के आगे आई. एम्बुलेंस का इंतजाम किया और मृतक महिला का रामघाट श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कराया गया. उधर सीओ मड़ियाहूं संत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच गई थी. पुलिस ने तिलकधारी सिंह की सहायता की. शव के लिए गाड़ी का इंतजाम भी कराया गया. इसके अलावा अंतिम क्रिया के लिए शव को जौनपुर के रामघाट पर भेजवाया गया. पुलिसकर्मियों का प्रयास सराहनीय है.