ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी ! Patna NEET student death case : पटना छात्रा मौत केस में नया खुलासा, अब इस एंगल से शुरू होगी CBI की जांच; गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना Bihar Governor : जानिए भारत में किन-किन सैन्य अधिकारियों को बनाया गया राज्यपाल, बिहार में सैयद अता हसनैन नया नाम Bihar Governor : बिहार में पिछले 10 वर्षों में सात राज्यपाल बदले, औसतन डेढ़ से दो साल का रहा कार्यकाल; जानिए आजादी के बाद अबतक कितने गवर्नर BIHAR NEWS : केंद्र की राशि से बिहार को मिलेगी राहत ! अभी भी नहीं कम होगी इन लोगों की मुश्किलें; बस इनको मिलेगी राहत Bihar Rajya Sabha Election : स्कॉर्पियो-इनोवा के मालिक हैं भाजपा अध्यक्ष, नितिन नवीन और शिवेश कुमार की संपत्ति का खुलासा; हलफनामे में दी पूरी जानकारी राज्यसभा चुनाव: संपत्ति के मामले में उम्मीदवारों के बीच बड़ा अंतर, नीतीश कुमार सबसे कम संपत्ति वाले नेताओं में शामिल Bihar weather: बिहार में ठंड लगभग खत्म, कई जिलों में तापमान 33°C के करीब; 10 मार्च को सीमांचल में बारिश के आसार

यूपी हिंसा मामले पर VIP कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च, योगी सरकार से उपद्रवियों पर कार्रवाई की मांग

15-Sep-2021 06:41 PM

DESK: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने उत्तर प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष चौधरी लौटनराम निषाद के काफिले पर हुए हमले की निंदा की। वीआईपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार से उपद्रवियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। 


गौरतलब है कि उपद्रवियों द्वारा 14 सितम्बर को शाम 4.30 बजे महराजगंज थानांतर्गत लमहन पटवा गांव में हमला किया गया था। वीआईपी पार्टी की गाड़ियों पर पत्थरबाजी की गई थी। आग लगाकर जलाने का प्रयास भी किया गया था। इस दौरान वीआईपी प्रदेश सचिव मनोज यादव व गनेशराज मंडल की सूचना पर डायल यूपी 112 की पुलिस मौके पर पहुंची जिससे बड़ा हादसा होते होते बच गया। 


वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने बताया कि इस तरह की हिंसा कतई बर्दाश्‍त नहीं की जाएगी। इस मामले में योगी सरकार अविलंब हस्‍तक्षेप करे। स्‍वयं यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ हिंसा में शामिल उपद्रवियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कराने की पहल करें। साथ ही यह भी देखें कि वीआइपी पार्टी के किसी भी नेता या कार्यकर्ता के साथ इस तरह की घटना की पुनरावृति न हो।


 निषाद पार्टी की मंशा जग जाहिर हो चुकी है यह पूरी की पूरी गुंडों और असामाजिक तत्वों की पार्टी है। उन्होंने आशंका जतायी कि 17 सितंबर को प्रयागराज में होने वाले चुनावी कार्यक्रम से पहले निषाद पार्टी के द्वारा कोई बड़ी साजिश की जा रही हैं।


वीआईपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष सह बिहार सरकार के पशुपालन एवं मत्‍स्‍य विभाग के मंत्री मुकेश सहनी की जान को खतरा पहुंचाने की धमकी देने वाले गुंडे किसी पार्टी या समुदाय के नेता नहीं हो सकते। ऐसे लोग केंद्र और राज्‍य सरकार को बदनाम करने के लिए जुड़ते हैं। 


योगी आदित्‍यनाथ, संजय निषाद जैसे लोगों की पहचान कर उन्‍हें काल कोठरी में पहुंचाने का काम करें, ताकि प्रदेश और समाज के बीच न्‍याय का डंका बज सके। ज्‍योति ने कहा कि मुकेश सहनी की प्रसिद्धि से खुुद को कथित तौर पर  निषादों का नेता कहने वाले लोग डर रहे हैं। वे जानते हैं कि अब तक उन्‍होंने निषादों को छला है और मुकेश सहनी निषादों के लिए काम कर रहे हैं इसलिए उनकी जीत सुनिश्चित है।