ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / यूपी-बिहार को जोड़ने वाली गौतम बुद्ध सेतु का गाइड बांध टूटा, कई इलाकों...

यूपी-बिहार को जोड़ने वाली गौतम बुद्ध सेतु का गाइड बांध टूटा, कई इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा

09-Jul-2021 12:23 PM

By DEEPAK RAJ

BAGHA: खबर बगहा से आ रही है जहां गंडक नदी में बने गाइड बांध के क्षतिग्रस्त होने के बाद स्थिति भयावह हो गई हैं। गंडक नदी के जलस्तर में वृद्वि के बाद धनहा-रतवल पुल के समीप गाइड बांध करीब 200 मीटर तक पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। नदी की तेज बहाव कई इलाकों की ओर हो रहा है। जिसके कारण चिउरहि पंचायत के कई गांव में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। 


news image


गौतम बुद्ध सेतु से महज 700 से 800 मीटर की दूरी पर गाइड बाद क्षतिग्रस्त हुआ है।  इधर नेपाल में हो रहे भारी बारिश की वजह से गंडक बराज से लगातार पानी का डिस्चार्ज हो रहा है। जिसके कारण धनहा रतवाल मुख्य मार्ग के पश्चिमी क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है जिसस मुख्य मार्ग पर खतरा बढ़ जाएगा। 


news image


पुल निर्माण के समय बनाया गया था गाइड बांध

 गौतम बुद्ध सेतु के निर्माण के समय ही पुल के दक्षिणी और उत्तरी छोर के दोनों तरफ से गाइड बांध बनाए गए थे। ग्रामीणों की माने तो लगातार विभागीय उदासीनता की वजह से आज यह गाइड बाद टूट चुका है। यदि बरसात से पूर्व काम हुआ रहता तो ऐसी स्थिति नहीं होती।


news image


तटबंध पर अधिकारी कर रहे हैं कैंप

तटबंध को पूरी तरह दुरुस्त करने के लिए जल संसाधन विभाग की टीम मुश्तैदी के साथ काम कर रही हैं। विभाग के अधिकारी भी तटबंध पर कैंप कर रहे हैं। जल संसाधन विभाग के सभी टीम तटबंध को दुरुस्त करने में लगी हैं। लगातार बांध को बांधने का काम किया जा रहा है। लेकिन एक छोर से बांध बांधा जा रहा है तो वहीं दूसरी छोर पर नदी का कटाव जारी है।


news image