ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: सूबे के सभी CO आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए.. कर्मचारी पहले से ही स्ट्राइक पर हैं, सारा काम हुआ ठप कौन है ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया: टीम इंडिया की वर्ल्ड कप जीत के बाद वायरल हुई दोनों की रोमांटिक तस्वीरें NEET Student Case : मोबाइल की फॉरेंसिक जांच में देरी पर CBI सख्त, सस्पेंड थानेदार और SDPO से फिर होगी पूछताछ Bihar News : कोसी नदी में नहाने गए 5 दोस्तों में 3 किशोर डूबे, परिजनों में कोहराम Patna Crime News : पटना में बेखौफ हुए अपराधी ! दो बाइक से आए 4 नकाबपोश अपराधियों ने चाय दुकान के पास चलाई तीन गोलियां Bihar Police : अब आसमान से रहेगी अपराधियों पर नजर, बिहार पुलिस के लिए 50 हाई-टेक ड्रोन खरीदेगी सरकार; इतने करोड़ रुपए होंगे खर्च Bihar politics : बिहार को इस दिन मिल सकता है नया CM चेहरा, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कर दिया क्लियर; जानिए किसे मिल रही मुख्यमंत्री की कुर्सी Bihar Road News : पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे पर ब्रेक! बिहार की 3 सड़क परियोजनाएं अटकी, चेक करें आपके गांव का रूट Bihar Police : DSP और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला Bihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली के नियम बदलेंगे, जान लीजिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न और पात्रता से जुड़ी शर्तें

उन्नाव बस हादसे में शिवहर के 8 लोगों की मौत, राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर व जीतन राम मांझी ने जताया दुख

10-Jul-2024 05:55 PM

By First Bihar

SHEOHAR: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में भीषण सड़क हादसे में 18 लोगों की जान चली गयी जबकि 19 लोग घायल हो गए। मृतकों में शामिल 8 लोगों की पहचान हो गयी है और बाकी मृतकों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। इस हादसे में बिहार के शिवहर जिले के 8 लोगों की मौत हुई है। मृतकों की पहचान कर ली गयी है। शिवहर डीएम पंकज कुमार ने इस बात की जानकारी दी है। 


बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने इस हादसे पर और बिहार के 8 लोगों की मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्हें धैर्य, साहस एवं सम्बल प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। राज्यपाल ने इस दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।


वही हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक व केंद्रीय MSME मंत्री जीतन राम मांझी ने 18 यात्रियों की दर्दनाक मौत पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह सड़क दुर्घटना अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक है। घायलों और मृतकों के शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन से घायलों का समुचित इलाज सुनिश्चित करने की मांग की है। 


दरअसल, बुधवार को सुबह करीब सवा पांच उन्नाव जिले के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर डबल डेकर बस UP95 T 4720, जो बिहार से दिल्ली जा रही थी, ने पीछे से दूध से भरे टैंकर में टक्कर मार दी, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गयी और 19 लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बांगरमऊ में भर्ती करवाया गया है और शवों को कब्जे में लेकर मृतकों की शिनाख्त की कोशिश कर रही है। 18 मृतकों में 8 की पहचान हो गयी है जो बिहार के शिवहर जिले के रहने वाले हैं। मृतकों की पहचान दीपक कुमार, शिवदयाल पंडित, अनिल राय, सत्येंद्र राय, मुर्तजा, भरत राय, हिमांशु और नौशाद आगम के रुप में हुई है। 

शिवहर से समीर कुमार झा की रिपोर्ट