अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
06-Nov-2020 07:55 AM
PATNA : शनिवार को बिहार विधानसभा की बाकी बची 78 सीटों पर अंतिम चरण में मतदान होना है. चुनाव प्रचार का काम गुरुवार की शाम इन सीटों के लिए थम गया था ,लेकिन जनसंपर्क के लिए आज उम्मीदवारों के पास अंतिम मौका है. 78 विधानसभा सीटों के साथ-साथ वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट पर भी शनिवार को उपचुनाव होगा.
शनिवार को जिन 78 सीटों पर मतदान होना है उनमें कुल 1204 उम्मीदवार मैदान में हैं. इन उम्मीदवारों में 1094 पुरुष और 110 महिला उम्मीदवार शामिल है. 78 सीटों पर कुल 2 करोड़ 35 लाख 32 हजार 52 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इनमें एक करोड़ 23 लाख 25 हजार 780 पुरुष और एक करोड़ 12 लाख 5 हजार 378 महिला वोटर शामिल है. 894 थर्ड जेंडर के वोटर भी हैं, जबकि सर्विस वोटरों की संख्या 22 हजार 19 है। 378 विधानसभा सीटों में से सबसे ज्यादा उम्मीदवार गायघाट विधानसभा सीट पर हैं यहां कुल 31 उम्मीदवार मैदान में है.
इस चरण में कुल 4 विधानसभा सीटें ऐसी हैं जहां सबसे कम प्रत्याशी हैं .ढाका, जोकीहाट, बहादुरगंज और त्रिवेणीगंज में उम्मीदवारों की संख्या 9 है. तीसरे चरण में 4 विधानसभा सीटों पर वोटिंग शाम 4:00 बजे तक होगी बाकी सीटों पर शाम 6:00 बजे तक. मतदान होगा जिन सीटों पर सुबह 7:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक वोटिंग होगी. उनमें बाल्मीकि नगर, राम नगर, सिमरी बख्तियारपुर और महिषी विधानसभा सीटें शामिल है.