Traffic Management : पटना के इन रास्तों पर इस दिन नहीं चलेंगी गाड़ियां, बदली ट्रैफिक व्यवस्था; जानिए क्या है वजह Bihar Intermediate Exam 2026 : आज समाप्त होगी बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026, इस दिन तक रिजल्ट आने की उम्मीद Bihar weather : बिहार में फरवरी में ही गर्मी का असर: मौसम विभाग ने बताया तापमान बढ़ने का कारण शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल
26-Nov-2022 03:26 PM
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर जेडीयू से निकलकर सामने आ रही है। जेडीयू के संगठनिक चुनाव में उमेश कुशवाहा निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। वे एक बार फिर से बिहार जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष होंगे। दोपहर दो बजे तक ही नामांकन दाखिल करने का समय निर्धारित था लेकिन प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए किसी और की तरफ से नामांकन नहीं किया गया। लिहाजा कागजातों की स्क्रूटनी करने के बाद उन्हें निर्विरोध निर्वाचित कर दिया गया।
दरअसल, जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को यानी आज ही अपना नामांकन दाखिल किया था। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की मौजूदगी में उन्होंने निर्वाचन पदाधिकारी के सामने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। नॉमिनेशन के निर्धारित समय के भीतर उनके खिलाफ किसी और ने नामांकन दाखिल नहीं किया। जिसके बाद उनके कागजातों की जांच हुई और उन्हें निर्विरोध जेडीयू का प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित कर दिया गया।
बता दें कि साल 2019 में जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में वशिष्ठ नारायण सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। हालांकि बीमार होने के बाद उन्होंने ने प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद नीतीश कुमार ने जातीय समीकरण को ध्यान में रखते हुए उमेश सिंह कुशवाहा को प्रदेश जेडीयू की कमान सौंपते हुए उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। गौरतलब है कि 11 दिसंबर को पटना के एसके मेमोरियल हाल में जदयू का खुला अधिवेशन आयोजित होगा। जिसमें जदयू के पदाधिकारियों के साथ साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसी खुला अधिवेशन में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर पार्टी की तरफ से औपचारिक एलान किया जाएगा।