ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग

Home / news / यूक्रेन से बिहार लौटी छात्रा ने खोली एयरलाइंस कंपनियों की पोल, बताया कैसे...

यूक्रेन से बिहार लौटी छात्रा ने खोली एयरलाइंस कंपनियों की पोल, बताया कैसे उठाते हैं मज़बूरी का फायदा

26-Feb-2022 10:10 AM

By PRASHANT KUMAR

DARBHANGA : यूक्रेन में रूस के हमले के बाद वहां हजारों भारतीय फंसे हैं। ऐसे में दरभंगा के राजकुमार गंज की रहने वाली अंजली के घर पहुंचने पर परिवार वालों ने भी राहत की सांस ली। दरअसल, अंजली पिछले वर्ष दिसंबर माह में ही मेडिकल की पढ़ाई के लिये यूक्रेन गई थी। लेकिन वर्तमान में रूस के साथ यूक्रेन के तनातनी और युद्ध के डर के बीच अंजली ने यूक्रेन से सही समय पर निकल गई और अब वह दरभंगा में अपने परिवार के बीच सुरक्षित महसूस कर रही है।


वहीं अंजली ने कहा कि यूक्रेन से भारत आने में उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अंजली ने कहा कि पहली फ्लाइट में उंसे कागजी कमी का हवाला देकर फ्लाइट में नहीं बैठने दिया गया। फिर उन्होंने तत्काल दूसरी फ्लाइट में ऊंचे कीमत पर टिकट खरीदा। फिर दुबई के रास्ते दिल्ली पहुंची और अपने घर पहुंची। अंजली ने बताया कि जब वे यूक्रेन से निकली थी तब युद्ध की आशंका थी। 


ऐसे में अंदर से बेहद डर लगा रहा था। लेकिन उन्हें इस बात कि खुशी है कि वह सुरक्षित घर पहुंच गई। लेकिन उनका मन अब भी यह सोच कर दुखी हो जाता है कि अभी भी वहाँ हजारों में भारतीय छात्र फंसे हुए है। जिसे वहां से वापस लाने की आवश्यकता है। वहीं उन्होंने भारत सरकार से गुहार लगाया कि यूक्रेन में फंसे हुए सभी छात्र छात्राओं को वापस लाया जाए।


वही अंजली की माता हेमलता देवी ने अपनी बेटी के घर वापसी पर खुशी जताते हुए कहा कि जबतक अंजली घर नहीं पहुंची थी, मन में कई तरह की बात चल रही थी। अब जबकि हमारी लाडली घर पहुंच गई तो मन को शांति मिली है। वहीं उन्होंने भी भारत सरकार से आग्रह किया कि अब बाकी फंसे बच्चे को भी सरकार किसी तरह निकालने का प्रयास करे तब और ज्यादा खुशी होगी।