ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: सूबे के सभी CO आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए.. कर्मचारी पहले से ही स्ट्राइक पर हैं, सारा काम हुआ ठप कौन है ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया: टीम इंडिया की वर्ल्ड कप जीत के बाद वायरल हुई दोनों की रोमांटिक तस्वीरें NEET Student Case : मोबाइल की फॉरेंसिक जांच में देरी पर CBI सख्त, सस्पेंड थानेदार और SDPO से फिर होगी पूछताछ Bihar News : कोसी नदी में नहाने गए 5 दोस्तों में 3 किशोर डूबे, परिजनों में कोहराम Patna Crime News : पटना में बेखौफ हुए अपराधी ! दो बाइक से आए 4 नकाबपोश अपराधियों ने चाय दुकान के पास चलाई तीन गोलियां Bihar Police : अब आसमान से रहेगी अपराधियों पर नजर, बिहार पुलिस के लिए 50 हाई-टेक ड्रोन खरीदेगी सरकार; इतने करोड़ रुपए होंगे खर्च Bihar politics : बिहार को इस दिन मिल सकता है नया CM चेहरा, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कर दिया क्लियर; जानिए किसे मिल रही मुख्यमंत्री की कुर्सी Bihar Road News : पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे पर ब्रेक! बिहार की 3 सड़क परियोजनाएं अटकी, चेक करें आपके गांव का रूट Bihar Police : DSP और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला Bihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली के नियम बदलेंगे, जान लीजिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न और पात्रता से जुड़ी शर्तें

उज्जैन के महाकाल मंदिर में गार्ड से मारपीट करने लगी लड़कियां, जानिये क्या है मामला

07-Apr-2024 09:36 PM

By First Bihar

DESK: मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब 5 लड़कियां मंदिर में तैनात महिला गार्ड से भिड़ गयी। लड़कियां उनसे मारपीट करने लगी। मारपीट की पूरी तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इन लड़कियों के खिलाफ महाकाल थाने में मंदिर समिति ने केस दर्ज कराया है फिलहाल पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


दरअसल महाकाल मंदिर में मोबाइल ले जाना मना है इसके बावजूद मंदिर में मोबाइल ले गयी और चुपके से रील बनाने लगी। रील बनाने वहां तैनात महिला सुरक्षा कर्मियों ने उसे देख लिया और ऐसा करने से मना किया। महिला सुरक्षा कर्मियों के मना करने पर लड़कियां उल्टे उन पर ही भड़क गयी और मारपीट करने लगी। पांचों युवतियां नागदा की रहने वाली है। जिन पर आरोप है कि उन्होंने मंदिर में तैनात तीन महिला सुरक्षा कर्मियों की पिटाई की। मामले में मंदिर समिति ने महाकाल थाने में एफआईआर दर्ज कराया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है।


 वही महाकाल समिति ने मारपीट का सीसीटीवी फूटेज भी जारी कर दिया है। बता दें कि महाकाल मंदिर में मोबाइल ले जाना मना है। मंदिर में जाने से पहले श्रद्धालुओं को अपना मोबाइल लॉकर में रखना होता है। लेकिन इन लड़कियों ने मोबाइल को लॉकर में नहीं रखा और अपने साथ मंदिर के अंदर मोबाइल को ले गई। जहां लड़कियां चुपके से मोबाइल निकालकर मंदिर परिसर में रील बनाने लगी। उन्हें रील बनाते हुए वहां तैनात महिला सुरक्षा गार्ड ने देख लिया फिर क्या था उन्होंने ऐसा करने से मना किया। 


महिला गार्ड ने कहा कि मंदिर में मोबाइल ले जाने की सख्त मनाही है। आप अपना मोबाइल लॉकर में बंद कर दीजिए। इतना सुनते ही पांचों युवतियां गुस्सा हो गयी और महिला गार्ड से उलझ पड़ी। इस दौरान महिला गार्ड की पिटाई भी कर दी। जिन महिला सुरक्षा कर्मियों की पिटाई की गयी उनकी पहचान शिवानी पुष्पद, संध्या प्रजापति, संगीता चांगेसिया के रूप में हुई है जिनकी तैनाती महाकाल मंदिर में थी। जबकि पिटाई करने वाली लड़कियों की पहचान करने में पुलिस जुटी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।