गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
08-Aug-2024 11:25 AM
By First Bihar
ARWAL : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या कर दी जा रही है। ऐसे में अब एक ताजा मामला अरवल से निकल कर सामने आ रहा है। जहां अपराधियों ने एक बड़े हत्याकांड को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि यहां जब एक बुजुर्ग दुकानदार ने कुछ बदमाशों से अंडा का पैसा मांगा तो उन्होंने पीट-पीट कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।
दरअसल, 61 साल के अयोध्या सिंह अंडा बेचतेMANA थे। वो कोहड़ौल गांव के रहने वाले थे और गांव में ही वो अंडा की गुमटी लगाते थे। यहां कुछ लोग उनकी गुमटी के पास आए और उधार में ही अंडा मांगने लगे। लेकिन अयोध्या सिंह ने इन लोगों को उधार में अंडा देने से मना कर दिया। इसके बाद यह बदमाश अयोध्या सिंह से बहस करने लगे।
वहीं, धीरे-धीरे यह बहसबाजी मारपीट में तब्दील हो गई। इन बदमाशों ने अचानक बुजुर्ग अयोध्या सिंह पर हमला कर दिया। इस दौरान अयोध्या सिंह की बेरहमी से पिटाई की गई। अयोध्या सिंह को अधमरा कर सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। अयोध्या सिंह की पिटाई किए जाने की सूचना मिलने के बाद उनके परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार की सुबह इलाज के दौरान अयोध्या सिंह की मौत हो गई। अयोध्या सिंह की मौत के बाद उनके परिजनों का गुस्सा सांतवें आसमान पर चढ़ गया। नाराज लोगों ने जहानाबाद-अरवल राष्ट्रीय राजमार्ग 110 को जाम कर दिया।
उधर, आक्रोशित लोग इस जघन्य हत्याकांड में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। अयोध्या सिंह के बेटे बिमलेश कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि अक्सर यह बदमाश उनके पिता की गुमटी पर उधार में ही अंडा खाकर चले जाते थे और पैसे मांगने पर विवाद करते थे। बुधवार को जब उनके पिता ने उधार देने से मना कर दिया तब इन बदमाशों ने उन्ही की गुमटी में रखे रॉड, पेचकस और अन्य हथियारों से उनकी पिटाई कर दी और आंख भी फोड़ दी।