बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
22-Nov-2019 07:08 PM
MUMBAI : शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे। शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस गठबंधन के बीच इस बात को लेकर आपसी सहमति बन गई है। महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर इन तीनों दलों के बीच हो रही बैठक से इस वक्त की बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है।
उद्धव ठाकरे ने कहा, बातचीत के बाद लोगों के सामने आएंगे। कई मुद्दों पर हमारे बीच सहमति बन गई है। हालांकि हम किसी मुद्दे को टालना नहीं चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हम हर मुद्दे पर आम सहमति चाहते हैं। रविवार या सोमवार को तीनों दल राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं।
विधानसभा स्पीकर पद को लेकर तीनों दलों में पेंच फंसा हुआ है। एनसीपी और कांग्रेस ने स्पीकर पद पर दावा ठोंका है। एनसीपी और कांग्रेस ने शिवसेना को समर्थन पत्र दिया। अजीत पवार डिप्टी सीएम पद नहीं चाहते क्योंकि इससे उनका पद कुछ हल्का पड़ सकता है। शरद पवार कांग्रेस से डिप्टी सीएम पद चाहते हैं ताकि दोनों पार्टियां बराबर की जवाबदेह हों।