TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद
13-Feb-2024 10:35 PM
By First Bihar
DESK: अपने दो दिवसीय यात्रा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पहुंचे। जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। पीएम मोदी ने इस दौरान यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की और उन्हें गले से लगा लिया। वही आभार व्यक्त करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैंने हमेशा महसूस किया है कि मैं अपने घर और परिवार में आया हूं। हम पिछले 7 महीने में पांच बार मिले हैं।
इस दौरान द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई। बता दें कि पीएम मोदी अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर बोचासनवासी श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था मंदिर का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने कहा क यूएई में बीएपीएस मंदिर भारत के लिए आपके स्नेह का उदाहरण है।
उन्होंने कहा कि अबू धाबी में इस मंदिर का निर्माण बिना यूएई की मदद के संभव नहीं था।वही प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और यूएई एक द्विपक्षीय निवेश संधि पर हस्ताक्षर भी करेंगे। आज पीएम मोदी और राष्ट्रपति नाहयान ने संयुक्त रूप से UPI रुपे कार्ड सर्विस का शुभारंभ किया।