ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / BIHAR NEWS : बाजार से घर लौट रहे दो युवकों को तेज रफ़्तार...

BIHAR NEWS : बाजार से घर लौट रहे दो युवकों को तेज रफ़्तार ट्रक ने कुचला, मौके पर हुई मौत

19-Dec-2024 10:25 AM

By First Bihar

LAKHISARAI : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला लखीसराय से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के मुताबिक, लखीसराय के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत निस्ता गांव के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। इस हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना बुधवार रात की बताई जा रही है, जब दोनों युवक लखीसराय बाजार से अपने घर लौट रहे थे। हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान कजरा थाना क्षेत्र के अरमा गांव निवासी सुबेलाल पासवान के पुत्र केतु पासवान और गुली पादव के पुत्र ललू यादव के रूप में हुई है।


बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाजार से सामान लेकर बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे। रास्ते में निस्ता गांव के समीप सामने से तेज गति आ रहे ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूर्यगढ़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।


इधर, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लखीसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया। साथ ही ट्रक BR 21GC 1372 को जब्त इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। हादसे की खबर मिलते ही दोनों मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।