ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar News: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, जेडीयू महासचिव बोले– नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत सरकारी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य में 10 उड़नदस्ता टीमें गठित, विशेष जांच अभियान ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप Bihar Ips Officer: बिहार के 2 आईपीएस अधिकारियों की CBI में हुई नियुक्ति...बनाए गए SP, सरकार ने किया विरमित बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए CM नीतीश, राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद पहुंचे पार्टी कार्यालय

Home / news / भोजपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई, चौरी थाना प्रभारी और ASI को किया सस्पेंड

भोजपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई, चौरी थाना प्रभारी और ASI को किया सस्पेंड

03-Jul-2019 01:16 PM

By 7

ARA : बिहार में बढ़ते अपराध से पुलिस सकते में है. अपराध को कंट्रोल करने में पुलिस पूरी तरह से फेल साबित हो रही है. इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है भोजपुर जिले से जहां एसपी ने चौरी थाना प्रभारी और ASI को सस्पेंड कर दिया है. पुलिस की कार्यशैली से नाराज लोगों ने चौरी थाने का घेराव कर जमकर पत्थरबाजी किया था. जिसको लेकर एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है. बता दें कि फर्स्ट बिहार झारखंड ने इस थाना के मामले को प्राथमिकता के साथ दिखाया था. पूरी घटना जिले के सहार ब्लॉक के चौरी थाना की है. जहां पुलिस की कारगुजारियों से परेशान लोगों का गुस्सा आज थाने पर फूट पड़ा था. भारी संख्या में लोगों ने थाने पर चढ़कर जमकर उत्पात मचाया. गुस्साए लोगों ने थाने को घेर कर पुलिस पर पथराव किया. लोगों को आक्रमक होते देख पुलिस ने भी अपने बचाव में कई राउंड हवाई फायरिंग की. हवाई फायरिंग के बाद लोगों का आक्रोश और भड़क उठा. दरअसल, स्थानीय लोग इलाके में हो रही चोरी की घटनाओं से परेशान थे. मंगलवार की रात में लोगों ने बाइक के साथ चार चोरों को पकड़कर चौरी थाना के हवाले कर दिया था लेकिन पुलिस ने उन्हें चोर मानने से इनकार कर दिया और उन्हें राहगीर बताने लगे. पुलिस के इस रवैये से गुस्साए लोगों ने आज सुबह थाने का घेराव कर जमकर बवाल काटा. आरा से के के सिंह की रिपोर्ट