गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
24-Sep-2023 11:04 AM
By First Bihar
ARWAL : बिहार में इन दिनों पुलिस महकमे से जुड़ी अजीबो- गरीब खबर निकल कर सामने आती रहती है। पुलिस महकमे में ट्रांसफर - पोस्टिंग या क्राइम कंट्रोल करने की नयी कवायद की खबरें तो आम हो चली है। अब जो खबरें आती है वो ये होती है कि सीनियर अधिकारियों के द्वारा अपने जूनियर अधिकारियों से गंदी - गंदी बातें और हरकते की जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला अरवल से निकल कर सामने आया है। यहां एक महिला सिपाही के साथ विभाग के सहकर्मियों द्वारा गंदी हरकत करने का मामला प्रकाश में आया है।
मिली जानकारी के अनुसार, अरवल में एक महिला सिपाही के साथ विभाग के सहकर्मियों द्वारा गंदी हरकत करने का मामला प्रकाश में आया है। यह महिला सिपाही अग्निशामक विभाग में तैनात है। अब इस महिला सिपाही की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने एक एएसआई सहित चार कर्मियों पर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
इधर, इस महिला सिपाही ने आरोप है कि महिला सिपाही पर भद्दे भद्दे कमेंट करते रहते थे और उसे कभी कुछ तो कभी कुछ बताते रहते थे। कहते कि तुम तो बड़ी... हो। सहकर्मियों के द्वारा दिए जा रहे यौन प्रताड़ना से महिला सिपाही बहुत परेशान है। जिलाधिकारी के निर्देश पर अग्निशमन विभाग में तैनात सिपाही नीरज कुमार एवं चालक उमेश सिंह को स्थानांतरित कर दिया गया है। वहीं एएसआई मुन्ना राम और चालक हृदयानंद कुमार से स्पष्टीकरण पूछते हुए वेतन बंद करने का निर्देश दिया गया है।
बताया जा रहा है कि,अग्निशमन विभाग में प्रशिक्षण प्राप्त करने आयी एक महिला सिपाही ने प्रधान चालक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। इस संबंध में जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने कहा कि महिला सिपाही की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि महिला कर्मी से किसी भी कार्यालय में कोई भी कर्मी या पदाधिकारी दुर्व्यवहार करने की कोशिश करेंगे तो बक्शे नहीं जाएंगे। वैसे पदाधिकारी एवं कर्मी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।