Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार
10-Jan-2022 05:51 PM
ARA: क्या किसी युवक को सिर्फ इस कारण जान गंवानी पड़ सकती है कि वह हंसा था. आरा में ऐसा ही हुआ है. चाकू से गोदे जाने के बाद युवक जिंदगी-मौत से जूझ रहा है. उसका कसूर सिर्फ यही था कि उसने हंस दिया था।
दरअसल आरा टाउन थाना क्षेत्र के आनंद नगर मोहल्ले में सोमवार की सुबह अररिया के रहने वाले 20 साल के एक युवक को चाकू से गोदकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया. घायल हुआ युवक मो.नैश अररिया जिला के पलासी थाना क्षेत्र के फूलसारा के मो.ताहिरउद्दीन का बेटा है. उसकी गर्दन पर चाकू मारा गया है. चाकू का जख्म गहरा है. लिहाजा आरा के सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उसे चिंताजनक हाल में पटना रेफर कर दिया गया है।
हंसने की मिली सजा
मो. नैश के दोस्त मो.सलीम ने बताया उसे हंसने की सजा दी गयी है. दरअसल नैश औऱ सलीम आरा के सपना सिनेमा मोड़ स्थित एक प्राइवेट कंपनी में ट्रेनिंग कर रहे हैं. सोमवार की सुबह दोनों उसी कंपनी में ट्रेनिंग के लिए गये थे. मो.नैश को आधार कार्ड के फोटो कॉपी की जरूरत थी. लिहाजा अपने दो दोस्तों सलीम और आशिक के साथ वह फोटो स्टेट कराने निकाल. तीनों दोस्त आनंद नगर मोहल्ले के एक फोटो स्टेट दुकान पर गए थे. वहां फोटो स्टेट करा ही रहे ते कि दूसरे दो युवक मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए दुकान पर पहुंचे. मोबाइल रिचार्ज कराने के बाद दोनों ने दुकानदार को 50 रूपये का फटा नोट थमा दिया. दुकानदार ने फटा नोट लेने से इंकार कर दिया. फटे नोट पर ग्राहक औऱ दुकानदार की नोंकझोंक पर नैश औऱ उसके दोस्त हंसने लगे. फटा नोट देने वाले युवकों को वह हंसी नागवार लगी।
रास्ते में घेर कर किया हमला
नैश और उसके दोस्त जब आधार कार्ड का फोटो कॉपी करा कर वापस लौट रहे थे कि दोनों युवकों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया. दोनों ने पूछना शुरू किया कि फटा नोट देने पर हंसे क्यों. नैश औऱ उसके साथियों ने इसका विरोध किया. इसी बीच दोनों युवकों में से एक ने चाकू निकाला औऱ नैश पर हमला कर दिया. उसने नैश की गर्दन पर चाकू मार दिया और फिर दोनों फरार हो गए. जख्मी नैश को उसके दोस्त इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।